Comments

6/recent/ticker-posts

Army Jawan Yashvant Ojha Ailiya Basti || तिरंगे में लिपटे जवान का शव देख हर किसी की आंख हुई नम || बेटे ने कहा कुछ ऐसा फफक पड़े लोग

army-jawan-yashvant-ojha-ailiya-basti-everyones-eyes-became-moist-after-seeing-dead-body-of-soldier-wrapped-in-tricolor-son-said-something-like-this-people-were-shocked
Army Jawan Yashvant Ojha Ailiya Basti || तिरंगे में लिपटे जवान का शव देख हर किसी की आंख हुई नम || बेटे ने कहा कुछ ऐसा फफक पड़े लोग

Basti News Live Today || सामने तिरंगे में लिपटा जवान का शव। उसके आसपास पथराई आंखों से निहारते 85 साल के पिता, रोती-बिलखती पत्नी और पास में गुमसुम बैठा मासूम बेटा। मां तो इस कदर बदहवास थी कि उन्हें संभालने के लिए किसी के पास शब्द नहीं थे। सभी निःशब्द थे। तिरंगे में लिपटे पिता की पार्थिव देह को देख बेटे देवांश और प्रतीक ने जब यह पूछा, पापा को क्या हो गया है, वह बोलते क्यों नहीं तो वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। 

करंट की चपेट में आने से हुई जवान की मौत

मामला बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के ऐलिया गांव का है। यहां गत दिनों छुट्टी पर घर आए सेना के जवान यशवंत ओझा (38) विद्युत स्पर्शाघात से घायल हो गए थे। घर के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को जब जवान यशवंत ओझा का शव उनके घर पहुंचा तो पूरे गांव से केवल सिसकियां ही सुनाई दे रही थीं। तिरंगे में लिपटे पति के शव देख पत्नी बेसुध हो गई। बच्चों का करुण क्रंदन सुनकर मौजूद लोग भी अपनी भावनाएं नहीं संभाल पा रहे थे। 

पिता पथराई आंखों से निहारते रहे बेटे का शव

यशवंत ओझा के पिता की अवस्था 85 साल हो चली है। वह घर के बरामदे में बैठे कभी बेटे के शव को देखते तो कभी परिवार के सदस्यों को। वह खामोश थे। वह शायद यही सोच रहे होंगे कि आखिर वह कैसे अपने बेटे की कंधा देंगे। पूरे गांव का माहौल बेहद द्रवित करने वाला था। एक पिता के लिए का इससे बड़ा बोझ हो भी क्या सकता है, कि जिसके कांधे पर उन्होंने दुनिया से रुखसत होना था आज वही बेटा सामने मृत पड़ा है। बूढ़ी मां की आंखों से झरते आंसू का दर्द तो केवल वही समझ सकती हैं। 

Post a Comment

0 Comments