Comments

6/recent/ticker-posts

Up Basti Weather Updates Today || बारिश से गर्मी से मिली थोड़ी राहत || दिन में रहेगा लू का असर || पारा जाएगा 40 पार

up-basti-weather-updates-today-mercury-will-remain-above-40-there-may-be-showers-along-with-thunderstorm-in-uttar-pradesh-purvanchal
Up Basti Weather Updates Today || बारिश से गर्मी से मिली थोड़ी राहत || दिन में रहेगा लू का असर || पारा जाएगा 40 पार

Up Basti Weather Updates Today || उत्तर प्रदेश में सोमवार रात हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, मंगलवार का मौसम भी लोगों को खूब तपाएगा। लू बेहाल करेगी। घर से निकलना मुश्किल होगा। दिन में मौसम शुष्क रहेगा यानी हवा में नमी कम रहेगी। हालांकि, उत्तर भारत समेत समूचे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा। लेकिन कुछ इलाकों में आंधी तूफान के साथ बारिश की फुहारें पड़ सकती हैं।

बस्ती व आसपास के इलाकों में बदला मौसम

सोमवार रात बस्ती और आसपास के जिलों का मौसम अचानक बदल गया। सोमवार की रात करीब 12 बजे बस्ती से लेकर आसपास के जिलों में बारिश की फुहारें पड़ी। जिसका लोग कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। इसमें लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों के साथ पूर्वांचल के भी कई जिले शामिल हैं। तेज हवा के साथ बौछारें पड़ीं हैं। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया था। मौसम विभाग ने पूर्वांचल के कुछ जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी जारी की है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

  • यूपी के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी, लू के थपेड़े परेशान करेंगे। 
  • राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा।
  • दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।
  • रात में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
  • पूर्वांचल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • हवाएं पूर्व से पश्चिम की ओर चलेंगी। यानी पुरवा हवाएं चलेंगी।

पूर्वांचल में मौसम का हाल

  • पूर्वांचल में 21 मई को मौसम गर्म और आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा।
  • दिन में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  • रात में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
  • कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • हवाएं पूर्व से पश्चिम की ओर चलेंगी।

Post a Comment

0 Comments