Comments

Basti News || बस्ती से बड़ी खबर || ट्रक की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत

basti-news-big-news-from-basti-tractor-driver-dies-after-being-hit-by-truck
Basti News || बस्ती से बड़ी खबर || ट्रक की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ट्रक की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र के फूलडीह गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि एक ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली अयोध्या से विक्रमजोत की ओर जा रही  थी। ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में ठोकर मार दिया। इसके चलते ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर ही पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली का चालक ट्रैक्टर हादसे में के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

गोंडा का रहने वाला था ट्रैक्टर चालक

ट्रैक्टर चालक उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला था। उसकी पहचान रामभवन यादव निवासी सुभागपुर पश्चिम पुरवा थाना नवाबगंज जिला गोंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता था। बीते शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे अंबेडकरनगर के ईंट भट्ठे से ईंट लादकर वे विक्रमजोत जा रहा था। उसके साथ राम जी यादव और राकेश यादव भी ट्रैक्टर पर सवार थे। बस्ती में उसके साथ हादसा हो गया। जिसमें रविवार की देर शाम उसकी मौत हो गई।

इकलौता था परिवार में कमाने वाला

रामभवन यादव अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी चार बहने भी हैं, जिसमें से तीन का विवाह हो चुका है। छोटी बहन झिनका की शादी अभी होनी है। रामभवन घर में इकलौता कमाने वाला था। हादसे की खबर के बाद से पत्नी रेनू के अलावा तीन साल की बेटी शुभी व डेढ़ वर्षीय बेटे शुभम का रो-रोकर बुरा हाल है। मां रामकली तो रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। चौकी इंचार्ज रितेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments