![]() |
T20 World Cup 2024 || अब PVR Inox पर देख पाएंगे टी-20 विश्व कप के मैच || PVR Inox कर रही विचार! |
T20 World Cup 2024 || भारत में क्रिकेट के प्रति दीवानगी किस कदर है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। जब भी क्रिकेट का मुकाबला होता है तो खेल प्रेमी यह जरूर चाहते हैं कि जब तक मैच चले कोई उन्हें डिस्टर्ब न करें। लेकिन, घर या काम के स्थान पर यह संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में वह लोग जो कोल्ड ड्रिंक, पॉपकॉर्न, स्नैक्स के साथ सुकून से T20 World Cup 2024 का मुकाबला देखना चाहते हैं, उनके लिए यह बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, देश भर के सिनेमाघरों में दर्शकों की तादाद कम हो रही है। इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि हाल के दिनों में एक के बाद एक फ़िल्म box office पर कमाल दिखा पाने से चूक रहीं हैं। ऐसे में देश का सबसे बड़ा सिनेमा ऑपरेटर PVR Inox ICC पुरुष टी20 विश्व कप के चुनिंदा मुकाबले बड़ी स्क्रीन पर दिखाने पर विचार कर रहा है।
टी20 विश्व कप की लोकप्रियता को भुनाएगी कंपनी
एक अनुमान के मुताबिक फिल्मों से कहीं ज्यादा दर्शक क्रिकेट के होते हैं। खासकर तब जब टी-20 विश्व कप के मुकाबले चल रहे हों। PVR Inox ने इस बात को पकड़ा है। कंपनी की ओर से यह जानकारी सामने आ रही है कि PVR Inox अगले महीने से शुरू होने जा रहे टी-20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले को बड़ी स्क्रीन यानी अपने सिनेमा हॉल में दिखाएगी। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि भारत में टी-20 क्रिकेट बेहद लोकप्रिय है। गत वर्ष अक्टूबर में हुए एक दिवसीय विश्व कप की अपेक्षा T20 World Cup सिनेमाघरों में अधिक दर्शकों को आकर्षित कर सकता है।
इस वजह से कंपनी बदल रही है रणनीति
पीवीआर आईनॉक्स को इन दिनों दर्शकों की कमी खल रही है। इसलिए वह किसी भी तरीके से दर्शकों की संख्या अपने हॉल में बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। इससे एक तो सिनेमाघरों में चहल पहल बढ़ेगी, वहीं कमाई भी भरपूर होगी। इसलिए यह नई रणनीति तैयार की गई है। ऐसे में कहा गया है कि, तिमाही नतीजों में 130 करोड़ का घाटा होने के कारण कंपनी अब केवल फिल्मों पर निर्भर नहीं रहेगी। इसके साथ ही साथ वह कॉन्सर्ट, खेल और अन्य लोकप्रिय कार्यक्रमों का आयोजन भी कर सकती है।
सिनेमाघरों चुनौती दे रहे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्मों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसे सिनेमाघरों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। पिछले साल दो बड़ी कंपनियों के विलय से बनी मूवी स्क्रीन चेन को दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में खासी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। Netflix, Amazon Prime से Jio Cinema की सेवाएं काफी सस्ती हो चली हैं। वह रोज एक रुपये से भी कम में फिल्में और शो दिखा रही हैं।
लोकसभा चुनाव का भी पड़ा है असर
भारतीय दर्शकों को आकर्षित करने के लिए के-पॉप परफार्मेंस लाने की दिशा में भी बातचीत चल रही है। गौरतलब है कि तकरीबन एक साल पहले की तुलना में मार्च तिमाही में घाटा कम हुआ है। लेकिन, फिल्मों की रिलीज में हो रही देरी को धीमी वृद्धि का खास कारण माना जा रहा है। ऐसे में दर्शकों को दोबारा वापस लाने को मूवी स्क्रीन चेन कई नई रणनीति पर काम कर रही है। इसमें सस्ते टिकट की खातिर लॉयल्टी प्रोग्राम (पीवीआर आईनॉक्स पासपोर्ट), पुरानी लोकप्रिय फिल्मों की री-लांच और फिल्म फेस्टिवल के आयोजन जैसे आयोजन शामिल हो सकते हैं।
0 Comments