Comments

6/recent/ticker-posts

बस्ती में कुआनो नदी के किनारे मिला वृद्ध का शव || नहीं ही सकी पहचान

basti-news
बस्ती में कुआनो नदी के किनारे मिला वृद्ध का शव || नहीं ही सकी पहचान

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लगुनी गांव के पास कुआनो नदी के किनारे एक वृद्ध का शव मिला है। शव नदी के किनारे बांस की खूंटी के नीचे पड़ा था। इसकी सूचना गांव के लोगों ने रखौना पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

गांव वाले नहीं करा पाए वृद्ध की पहचान

पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के लोगों की भीड़ पहले से जुटी थी। पुलिस ने लोगों से पहचान करने को कहा। लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं सका। मामला बुधवार शाम का है। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़ बजी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी पहले लगभग 65 वर्षीय उम्र वाले वृद्ध की पहचान आसपास के ग्रामीणों से करवाने की कोशिश की, लेकिन मृतक की सही पहचान न हो पाई। 

सोशल मीडिया के जरिए पहचान की कोशिश

थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़ ने बताया स्थानीय लोगों व सोशल मीडिया के माध्यम से शव का पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभी लेकिन अभी पहचान नहीं हो पाई है। प्रयास जारी है। आसपास के गांवों के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments