Comments

6/recent/ticker-posts

Up Basti Weather Update Today || यूपी में टूट सकता है गर्मी का रिकॉर्ड || देश के इन इलाकों में होगी बारिश

india-news-story-weather-update-20-may-imd-issued-rainfall-alert-in-up-heatwave-alert-in-delhi-up
Up Basti Weather Update Today || यूपी में टूट सकता है गर्मी का रिकॉर्ड || देश के इन इलाकों में होगी बारिश

Weather Today || गर्मी अपने चरम पर है। हर दिन नए रिकॉर्ड बन भी और टूट भी रहे हैं। सूरज की गर्मी आम जनजीवन बेहाल है। मौसम विभाग के ने अपडेट के अनुसार20 से 23 मई तक समूचे भारत समेत यूपी के तमाम क्षेत्रों में मौसम में एक सप्ताह तक उथल पुथल रहेगी। उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ेगी वहीं दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में पारा 45 के आसपास रहने का अनुमान

मौसम विभाग की ओर से देश की राजधानी दिल्ली में 20 से 23 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका के साथ भीषण गर्मी पड़ेगी। इस पूरे हफ्ते दिल्ली में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। IMD के अनुसार न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।

20 मई 2024 को उत्तर प्रदेश का मौसम

तापमान

  • अधिकतम: 42°C
  • न्यूनतम: 28°C

आकाश 

  • दिन में: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
  • रात में: साफ आसमान

बारिश 

  • कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है

हवा 

  • हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व दिशा से चलेगी

यूवी इंडेक्स 

  • 11 (अत्यधिक)

पूर्वांचल में तापमान 

  • अधिकतम: 40°C
  • न्यूनतम: 26°C
  • आकाश: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
  • रात में: साफ आसमान

बारिश 

  • कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है

हवा

  • हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा से चलेगी

यूवी इंडेक्स

  • 10 (अत्यधिक)

आंधी-तूफान और बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 20 मई को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इन इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे तूफान से बचने के लिए सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Post a Comment

0 Comments