Comments

6/recent/ticker-posts

शांगरी-ला घाटी || रामायण-महाभारत में इस घाटी का जिक्र || निकलती है अजीब रोशनी || जिसने भी जाने की कोशिश की वह...

shangri-la-valley-mention-of-this-valley-in-ramayana-mahabharata-strange-light-comes-out-whoever-tried-to-go
शांगरी-ला घाटी || रामायण-महाभारत में इस घाटी का जिक्र || निकलती है अजीब रोशनी || जिसने भी जाने की कोशिश की वह...

Mysterious Valley In India || दुनिया रहस्य से भरी है। कुछ रहस्य को सुलझा लिया गया है तो कुछ अभी भी वैज्ञानिकों के चुनौती बने हुए हैं। भारत में भी ऐसे कई स्थान और रहस्य हैं, जिसके बारे में आप सुनेंगे तो सहसा आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे ऐसा भी होता है। ऐसा ही एक स्थान भारत के अरुणाचल प्रदेश में है, जिसे शांगरी-ला घाटी (shangri-la valley) ने नाम से जाना जाता है। जहां का रहस्य वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। यहां की एक घाटी के बारे में कहा जाता है कि इस घाटी में जो भी जाता है, वह शायद ही कभी जिंदा वापस लौट पाता हो। सवाल उठता है कि इस घाटी में आखिर ऐसा क्या है, जो इसे रहस्यमयी बना देता है। आइए जानते हैं, इस रहस्यमयी घाटी की क्या है असल कहानी...

'शांगरी-ला घाटी' से जुड़ी है कई कहानियां

'शांगरी-ला घाटी' (shangri-la valley) अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत की सीमा पर स्थित हैं। इस घाटी में आखिर ऐसा क्या रहस्य है? इन रहस्यों के पीछे वैज्ञानिक कारण क्या है? कहां पर है यह घाटी इसके बारे में जानने की कोशिश में वैज्ञानिक कई दशकों से लगे हैं। लेकिन अभी किसी भी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं। क्या रहस्य है इस घाटी का? तो यकीनी तौर पर तो कुछ कह पाना संभव नहीं है, लेकिन माना जाता है कि यहां समय (Time) थम जाता है। लोग जब तक चाहें जिंदा रह सकते हैं। यकीन नहीं हो रहा होगा न। लेकिन इस घाटी के आसपास रहने वाले लोगों ऐसा ही मानते हैं लेकिन वह घाटी के आसपास जाने की कोशिश तक नहीं करते हैं।

ब्रह्मांड की किसी और दुनिया से है घाटी का संबंध!

अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत की सीमा पर स्थित पर 'शांगरी-ला घाटी' (shangri-la valley) का संबंध लोग ब्रह्मांड की किसी और दुनिया से होना मानते हैं, लेकिन यह केवल मान्यता ही है। इस बारे में प्राचीन काल से लेकर अब तक किसी तरह का कोई भी तथ्य सामने नहीं आया है। वहीं, रहस्यमयी 'शांगरी-ला घाटी' की एक और खास बात बताई जाती है। इस घाटी की गिनती वायुमंडल के चौथे आयाम से भी की जाती है। यानी समय से प्रभावित जगहों में से इस एक माना जाता है। कहा जाता है कि इस घाटी का संबंध ब्रह्मांड की किसी और दुनिया से भी होना माना जाता है, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है।

'तिब्बत की वह रहस्यमय घाटी' खोलती है कई राज

जाने-माने साहित्यकार अरुण शर्मा ने इस पर एक किताब लिखी है। इस किताब का नाम है 'तिब्बत की वह रहस्यमय घाटी'। इस किताब में 'शांगरी-ला घाटी' के कुछ रहस्यों के बारे में जिक्र किया गया है। इस किताब में कहा गया है कि शांगरी-ला घाटी में काल यानी समय का प्रभाव लगभग खत्म हो जाता है। तिब्बती भाषा में भी एक किताब है, जिसका नाम 'काल विज्ञान' है। इस किताब में भी  'शांगरी-ला घाटी' का जिक्र मिलता है।

'शांगरी-ला घाटी' से निकलता है रहस्यमयी प्रकाश

अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत की सीमा पर स्थित पर 'शांगरी-ला घाटी' रहस्यमयी रोशनी निकलती है। इसलिए रहस्यमयी रोशनी का घर भी इस घाटी को कहा जाता है। यहां जब सूर्य और चंद्रमा की नहीं पड़ती है, तब भी यहां से रोशनी निकलती रहती है। रात में भी इसके चारों ओर रहस्यमय प्रकाश फैलते देखा जा सकता है।

चीनी सेना भी नहीं कर पाई रहस्य का पर्दाफाश

हिंदू धर्म शास्त्रों में भी शांगरी-ला घाटी उल्लेख मिलता है। वेद, बाल्मिकी रामायण और महाभारत में भी इस घाटी का जिक्र किया गया है। इसे धरती का आध्यात्मिक नियंत्रण केंद्र भी कहा जाता रहा है। सनातन हिंदू धर्म में सिद्धाश्रम नाम से इसका उल्लेख मिलता है। कहते हैं चीनी सेना की ओर से इस रहस्यमयी घाटी के रहस्य को सुलझाने की कोशिश जरूर की गई, लेकिन नाकामी ही हाथ लगीं। चौंकाने वाली बात यह है कई रिपोर्ट में कहा जाता है कि जो भी शांगरी-ला घाटी के रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश की है, लेकिन उसका ही इसके बाग पता नहीं चल सका। 

Post a Comment

0 Comments