![]() |
Up Basti Weather Update Today || आज चौंकाएगा मौसम || यूपी व पूर्वांचल के इन जिलों में बदलेगा मौसम |
Up Basti Weather Update Today || उत्तर प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आम जन मानस अकुलाया हुआ है। धूप में निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलने में लोग भय खाने लगे हैं। मौसम में तपिश अब बेहाल कर देने वाली है। लेकिन, रविवार को मौसम कुछ अलग रुख दिखा सकता है। पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर, देवरिया समेत अन्य कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी और आंधी तूफान की संभावना बन रही है। हालांकि, आपने भी गौर क्या होगा कि शनिवार शाम 7 से 8 बजे के बीच अचानक तेज हवाएं चलने लगी थीं। तब लोगों को अंदाज़ हो गया था कि रात देर रात मौसम बदल सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से आशंका जताई गई है कि रविवार को मौसम कुछ अलग रंग दिखा सकता है।
यूपी में जारी रहेगा लू का कहर
उत्तर प्रदेश में इन दिनों जबरदस्त लू चल रही है। लोग घरों से निकलने में कतराने लगे हैं। दरअसल मौसम विभाग की ओर से यह संकेत दिया गया है कि लू का असर अभी एक सप्ताह से लेकर 10 दिन तक पूरे उत्तर भारत में बना रह सकता है। हालांकि, जिन इलाकों में बारिश हो जाएगी या आंधी तूफान का असर दिखेगा, वहां गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिल सकती है।
पूर्वांचल के इन जिलों में बदलेगा मौसम
पूर्वांचल के बस्ती जिले में शनिवार शाम तेज हवाएं चलने लगी थीं। तब लगा था कि आंधी तूफान की स्थिति बन रही है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि तेज हवा चलने से थोड़ी गर्मी से राहत जरूर हुई। लेकिन बारिश की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में रविवार के मौसम पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को छिटपुट वर्षा के आसार बन रहे हैं। हालांकि, 19 मई रविवार को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है।
पूर्वांचल के कुछ जिलों में गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना
पूर्वांचल का मौसम रविवार को कुछ अलग दिख सकता है। गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। खासकर गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज और संत कबीर नगर जिलों में रविवार को मौसम बदलने का काफी हद तक संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37°C से 42°C के बीच और न्यूनतम तापमान 25°C से 29°C के बीच रहने का अनुमान है। हवाएं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
लू में रखें अपना विशेष ध्यान
पूरा उत्तर भारत इन दिनों हीट वेव या कहें कि लू की चपेट में है। इस दौरान लू से बचकर रहने में ही समझदारी है। लू से बचने के लिए पानी पीते रहें और ढीले-ढाले कपड़े पहनें। तूफान की चेतावनी के दौरान सुरक्षित जगह पर रहें। लू से बचने के लिए पानी पीते रहें और ढीले-ढाले कपड़े पहनें। तूफान की चेतावनी के दौरान सुरक्षित जगह पर रहें। बारिश और आंधी तूफान की बात करें तो पूर्वांचल के कुछ जिलों में गरज के साथ तेज बारिश और आंधी तूफान आने की संभावना है।
0 Comments