Basti Lok sabha News Live || Basti News बस्ती लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी व सपा नेता राम प्रसाद चौधरी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिबंध भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को करीब एक लाख मतों से हरा दिया है। आपको बता दें हरीश द्विवेदी पिछले दो बार से लगातार बस्ती लोक सभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। तीसरी बार इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने उन्हें हैट्रिक लगाने से रोक दिया। बस्ती से पहली बार संसद पहुंची साइकिल बस्ती जनपद में अब तक के इतिहास में पहली बार सपा लोकसभा चुनाव जीती है। पहले चरण से लेकर अंतिम चरण तक इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी से आगे रहे। केवल एक राउंड में भाजपा लगभग 2000 मतों से आगे निकल पाई। बाकी सभी राउंड में इंडिया गठबंधन आगे रही। राम प्रसाद चौधरी की जीत से सपा गदगद राम प्रसाद चौधरी की जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के समर्थक एक दूसरे से गले मिलकर अबीर गुलाल लगाकर जश्न मना रहे हैं। मिठाइयां खिलाते हुए खुशी का इजहार कर रहे हैं। राम प्रसाद चौधरी के गांधी नगर स्थित आवास पर हजारों समर्थकों की भीड़ जुटी है। बता दें कि, इण्डिया गठबंधन उम्मीदवार राम प्रसाद चौधरी को 5 लाख 24 हजार 756 वोट मिले, भाजपा कंडीडेट हरीश द्विवेदी को 4 लाख 23 हजार 798 और बसपा कंडीडेट लवकुश पटेल को 120964 वोट मिले।
0 Comments