![]() |
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ घंटों में शुरू हो जाएगी || फिर 30 जून तक होगी झमाझम बारिश || मौसम रहेगा खुशनुमा |
Up Weather Update 2024 || Up Rain Alert || Monsoon Update || मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी से चल रही नम हवाओं ने मानसून को उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने में बड़ी मदद कर रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि मानसून 23 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूरी तरीके से सक्रिय हो सकता है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल समेत तमाम जिलों में बारिश का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जो अपडेट दिया गया है। उसके अनुसार रविवार से शुरू हो रही बारिश के 30 जून तक रुक-रुक कर चलते रहने का अनुमान लगाया गया है।
हीटवेव से राहत, शीतल हवाएं दे रही सुकून
मानसून के उत्तर प्रदेश में सक्रिय होने के पूर्व से ही मौसम खुशनुमा होने लगा है। एक महीने से अधिक समय से हीटवेव का सितम झेल रहे उत्तर प्रदेश के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल यह राहत 20 जून की सुबह हुई हल्की-फुल्की बारिश और 19 जून की रात में आई तेज आदि की वजह से मिली है। मौसम विभाग की ओर से भी है बताया जा रहा है कि हीटवेव का असर अब पूरी तरह से कमजोर पड़ चुका है। 21 जून को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और उरई जिले में ही हीटवेव का थोड़ा बहुत असर देखने को मिला। अन्यथा यूपी के कई जिलों में तापमान के 40 डिग्री से नीचे चले जाने की वजह से भीषण गर्मी से लोगों को राहत महसूस हुई है।
खेती-किसानी को अनुकूल हुआ मौसम
उत्तर प्रदेश में खेती किसानी के लिए मौसम अब पूरी तरह से अनुकूल होने लगा है। किसान अब धान की रोपाई से लेकर अन्य फसलों की बुवाई तक में पूरी शिद्दत से जुट गए हैं। खेत खलिहान में किसानों की सक्रियता देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि धान की रोपाई भी शुरू हो गई है। अभी फिलहाल धान की रोपाई के लिए किसानों को पंपिंग सेट से पानी चला कर खेतों को भरना पड़ रहा है। लेकिन रविवार से शुरू होने वाली बारिश के बाद से किसान मानसूनी बारिश के साथ ही खेतों में धान की रोपाई कर सकते हैं। ऐसे समय में रोपाई करने से माना जाता है कि धान की फसल अच्छी वह मजबूत होती है।
बिहार, झारखंड के एमपी में दस्तक दे चुका है मानसून
उत्तर प्रदेश में मानसून के पूर्ण रूप से सक्रिय होने का इंतजार कर रहे किसानों व सामान्य नागरिकों के लिए एक बड़ी खबर और है। वह यह कि बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। वहां के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 30 से 35 किलोमीटर की गति से चल रही हवाओं की वजह से मौसम भी सुहाना हो गया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही नम हवाओं की वजह से मानसून को गति मिली है। जिसके चलते मानसून अगले कुछ घंटे में उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल व पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को भी जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी।
उमस भरी गर्मी का शुरू हो जाएगा दौर
अगर आप यह सोचकर खुश हो रहे हैं कि अगले कुछ घंटे में उत्तर प्रदेश से मानसून के सक्रिय होने से गर्मी से पूरी तरीके से राहत मिल जाएगी, तो यहां आपको बता दें कि तेज धूप और गर्म हवाओं से तो राहत मिल जाएगी। लेकिन बारिश की वजह से हवा में नमी बढ़ जाने से उमस भरी गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। इस चिपचिपी गर्मी में कूलर, पंखे और एसी भी बेकार ही नजर आएंगे। हालांकि, जब बारिश होगी उस समय गर्मी से राहत इसलिए मिल जाएगी कि उस समय ठंडी हवाएं 30 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी। कुल मिलाकर अब मई-जून की जानलेवा गर्मी का दौर लौट कर आने की संभावना बेहद कम है।
0 Comments