![]() |
Varanasi Ropeway Transport || काशी में बन रहा देश का पहला रोपवे ट्रांसपोर्ट || बाबा विश्वनाथ का दर्शन होगा आसान |
Varanasi Ropeway Transport || बाबा विश्वनाथ की नगरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में देश का पहला रोपवे ट्रांसपोर्ट बन रहा है। इसके देव दीपावली से शुरू होने की बात कही जा रही है। इस रोप वे ट्रांसपोर्ट से बाबा विश्वनाथ का सफर आसान होने जा रहा है। इसका निर्माण वाराणसी जिले के कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक किया जा रहा है। काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
स्विट्जरलैंड की कंपनी बना रही है रोपवे
वाराणसी में निर्माणाधीन रोपवे ट्रांसपोर्ट का निर्माण स्विट्जरलैंड बेस कंपनी बेर्थोलेट की ओर से किया जा रहा है। इसकी लागत करीब 807 करोड़ रुपये बताई जा रही है। काशी में रोपवे के लिए स्टेशन का निर्माण तो हो ही रहा है, इसके लिए टावर भी लगाए जा रहे हैं। इस रोपवे में स्विट्जरलैंड से लाए गए उपकरण लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है, जल्द ही इसका ट्रायल रन हो सकता है।
45 मिनट का सफर केवल 15 मिनट में
बता दें कि, यह देश का पहला रोपवे ट्रांसपोर्ट होगा। इस रोपवे ट्रांसपोर्ट से हर घंटे करीब 6 हजार लोग कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक का सफर कर सकते हैं। इसमें 150 ट्रॉली होगी, जो जमीन से करीब 50 फीट की ऊंचाई पर चलेगी। यहां हर डेढ़ मिनट पर श्रद्धालुओं को ट्रॉली मिलेगी।
पर्यटकों के लिए होगा आकर्षण
जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि यह देश का पहला रोपवे ट्रांसपोर्ट सिस्टम है। ऐसे में यह वाराणसी आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित भी करेगा। इसके साथ बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति दिलाएगा। बताया जा रहा है कि, इस रोपवे ट्रांसपोर्ट का संचालन इसी साल देव दीपावली के दिन से शुरू हो सकता है।
0 Comments