![]() |
Basti News || किसानों के लिए अच्छी खबर || बस्ती में झमाझम बारिश || मौसम भी हुआ सुहाना |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से अच्छी खबर सामने आ रही है। बस्ती जिले में मंगलवार भोर से ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। खेतों में पानी लगने लगा है, जो किसानों के लिए अच्छी खबर है। वहीं, मौसम के इस रुख को देखते हुए किसान इस समय धान की रोपाई में पूरी तेजी के साथ जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि मौसम का यह रुख अगले तीन से चार दिनों तक बरकरार रह सकता है। एक अनुमान के मुताबिक मंगलवार दोपहर तक करीब 40 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो चुकी थी। इसके चलते मौसम का रुख भी नरम पड़ा है। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश के चलते उमस भी थोड़ी कम हुई है।
खेतों में धान की रोपाई ने पकड़ा जोर
जैसा कि, किसान इस बार धान की पैदावार को लेकर पहले से ही सतर्क हो गए थे। लेकिन मौसम को लेकर उनके मन में थोड़ा संशय था। संशय इस बात को लेकर था कि बारिश की स्थिति आने वाले दिनों में क्या रह सकती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में जब मानसून ने दस्तक दी और उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया तो किसानों के चेहरे खिल गए। तब उन्हें इस बात का अहसास हो गया कि इस बार मानसूनी बारिश विगत वर्षों से अच्छी हो सकती है। ऐसे वह समय से पहले धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए और इधर जैसे ही मानसून ने बरसना शुरू किया किसान धान की नेहन लेकर खेतों में इसकी रोपाई करने में जुट गए हैं।
गर्मी से मिली राहत, जारी रहेगी वर्षा
यूपी के तमाम जिलों में एक सप्ताह से हो रही बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है। तापमान भी 30 से 35 डिग्री के बीच बना हुआ है। जिसके चलते पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है। हालांकि, धूप निकलने के साथी गर्मी का अहसास होने लग रहा है, लेकिन बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में गिरावट भी देखी जा रही है। मगर बारिश बंद होने के साथ ही उमस बेहाल करने लग रही है। लेकिन जैसे ही बारिश का दौर फिर से शुरू हो रहा है, तो उमस कम हो जा रही है। वहीं, इन दिनों बिजली कटौती से भी लोगों को राहत मिली है। मौसम खुशनुमा होने के चलते तमाम घरों में एसी कूलर कम चलने लगे हैं। इस वजह से गर्मी से चौतरफा का राहत की उम्मीद की जा रही है।
अभी एक सप्ताह तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रुक रुक कर बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक वर्षा की भी उम्मीद जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिन जिलों में मौजूदा समय में बारिश जारी रहने की उम्मीद है उनमें गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, अंबेडकर नगर, जौनपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी समेत कई जिले शामिल हैं। इसके अलावा भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम सुहाना रहने के साथ गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
0 Comments