Comments

6/recent/ticker-posts

पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाने पर क्यों है प्रशासन का जोर || बस्ती मंडल के कमिश्नर ने बताई वजह

पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाने पर क्यों है प्रशासन का जोर || बस्ती मंडल के कमिश्नर ने बताई वजह

basti-news-administration-insisting-planting-peepal-banyan-pakkad-trees-commissioner-told-reason
पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाने पर क्यों है प्रशासन का जोर || बस्ती मंडल के कमिश्नर ने बताई वजह

Basti News || बस्ती जनपद में लोकभारती के तहत हरिशंकरी पौधरोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा। कमिश्नर अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में कार्यक्रम में पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। 17 सितम्बर 2025 को जनपद में उत्सवपूर्वक हरिशंकरी पौध रोपण किया जाएगा। इसमें खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत, सामाजिक संगठन व कार्यकर्ता, लोकभारती से जुड़े कार्यकर्ता सहित अन्य लोगों का सहयोग लिया जाएगा।

निशुल्क मिलेगा पौधा, लगाने के बाद करनी होगी देखभाल

मण्डलायुक्त ने कहा कि इस अभियान में पूरे समाज के लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। कमिश्नर ने हरिशंकरी पौधरोपण पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करने वाले पौधों का पौधरोपण किया जाए। कहा कि इन पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी। यह भी कहा कि पौध वन विभाग की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। संबंधित को निर्देशित किया कि पौधों का उठान समय से कर लें। 

मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं हरिशंकरी पौधे

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने में पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाने से धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं। बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त लाभकारी हैं। कहा कि इस अभियान को केवल औपचारिकता न बनाकर जनभागीदारी आन्दोलन का रूप दिया जाए। 

बैठक में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख लोकभारती कृष्ण चौधरी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह, राज माता आसमां सिंह, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, डीएफओ डा. शिरीन, एसडीएम शत्रुध्न पाठक, मनोज प्रकाश, हिमांशु कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपंचायत, खण्ड विकास अधिकारी, सामाजिक संगठन व कर्ता, लोकभारती से संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments