Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || इस दिन बस्ती आ रहे हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय || आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे कांग्रेसी

basti-news-congress-state-president-ajay-rai-coming-basti
Basti News || इस दिन बस्ती आ रहे हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय || आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे कांग्रेसी

Basti News || कांग्रेस पार्टी ने साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 3 सितम्बर को कांग्रेस की सांगठनिक ताकत का अंदाजा लगाने बस्ती आ रहे हैं। वे अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता व जिला प्रभारी दिलीप निषाद की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर गुरूवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व फ्रण्टल संगठनों को जिम्मेदारी दी गई। 

इस अवसर पर देवी प्रसाद पाण्डेय, देवेन्द्र निषाद, विनय तिवारी, बृजेश कुमार पाण्डेय, शौकत अली नन्हू, संजीव त्रिपाठी, डा. मारूफ अली, लक्ष्मी यादव, लालजीत पहलवान, दिलीप श्रीवास्तव, अमरबहादुर शुक्ल, सुनील कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार, अरूण पाण्डेय, राकेशमणि त्रिपाठी, कृष्णकुमार श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, रामप्रीत दुसाध, फिरोज खान, अतीउल्लाह सिद्धीकी, रामधीरज चौधरी, शकुन्तला देवी, दूधनाथ पटेल, रामबचन भारती, आलोक तिवारी, सर्वेश शुक्ल, सोमनाथ संत, अजीत कुमार पाण्डेय, संजय कुमार, बृजेश आर्य, नोमान अहमद, नफीस अहमद, मो. अशरफ अली, आशुतोष पाण्डेय, नवीन कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments