Comments

6/recent/ticker-posts

Bank Holidays in October || अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार || पेंशन आदि के काम से बैंक जाना है तो बैंक हॉलीडे की लिस्ट देखकर जाएं बैंक

bank-holidays-october-2024-list-bank-holidays
Bank Holidays in October || अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार || पेंशन आदि के काम से बैंक जाना है तो बैंक हॉलीडे की लिस्ट देखकर जाएं बैंक

Bank Holidays in October 2024 || अक्टूबर के महीने में छुट्टियों की बहार रहने वाली है। इस दौरान बैंकों में भी करीब करीब आधे महीने के बराबर छुट्टी रहेगी। रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) की ओर से अक्टूबर 2024 के लिए बैंक हॉलिडे की जो लिस्ट जारी की गई है, उसके मुताबिक कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसी स्थिति में अगर आपको पेंशन या अपने बैंक खाते से जुड़े किसी काम के लिए बैंक जाना है। तो घर से इन छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही अपने काम की प्लानिंग करें। इससे आप किसी तरह की सुविधा से बच जाएंगे।

अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर अक्टूबर में छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई। इसके अनुसार अक्टूबर में बैंकों में कुल 15 दिन अवकाश रहेंगे। हालांकि इसमें कई छुट्टियां ऐसी हैं जो अलग-अलग राज्यों के लिए हैं। गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। लिहाजा 4 रविवार और दो शनिवार की छुट्टी तो पूरे देश में होगी। ऐसे में आप बाकी की छुट्टियों की लिस्ट देखकर यह तय कर सकते हैं कि आपके राज्य में बैंक में खास दिन छुट्टी है कि नहीं है। इससे आपको आने वाले दिनों में अपने काम की प्लानिंग तैयार करने में मदद मिलेगी।

यह है बैंक छुट्टियों की लिस्ट

  • 1 अक्टूबर 2024: विधानसभा चुनाव के चलते जम्मू कश्मीर में अवकाश
  • 2 अक्टूबर 2024: राष्टपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश
  • 3 अक्टूबर 2024: महाराजा अग्रसेन जयंती व शारदीय नवरात्र आरंभ
  • 6 अक्टूबर 2024: रविवार का साप्ताहिक अवकाश
  • 10 अक्टूबर 2024: नवरात्र का महासप्तमी
  • 11 अक्टूबर 2024: नवरात्र महानवमी
  • 12 अक्टूबर 2024: दशहरा और द्वितीय शनिवार अवकाश
  • 13 अक्टूबर 2024: रविवार का साप्ताहिक अवकाश
  • 14 अक्टूबर 2024: गंगटोक में दशहरा और दुर्गा पूजा (दसैन)
  • 16 अक्टूबर 2024: लक्ष्मी पूजा (कोलकाता व अगरतला)
  • 17 अक्टूबर 2024: महर्षि वाल्मीकि जयंती
  • 20 अक्टूबर 2024: रविवार का साप्ताहिक अवकाश
  • 26 अक्टूबर 2024: विलय दिवस जम्मू कश्मीर और चौथा शनिवार
  • 27 अक्टूबर 2024: रविवार का साप्ताहिक अवकाश
  • 31 अक्टूबर 2024: दीपावली, नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments