Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || बस्ती के अटल आवासीय विद्यालय में इस दिन से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र 2024-25

basti-news-academic-session-2024-25-start-from-this-day-atal-residential-school-basti
Basti News || बस्ती के अटल आवासीय विद्यालय में इस दिन से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र 2024-25

Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अटल आवासीय विद्यालय बस्ती के शैक्षणिक सत्र 2024 25 का शुभारंभ 12 सितंबर को किया जाएगा। यह जानकारी आयुक्त बृजमोहन शर्मा ने दी है।

बता दें कि, बस्ती के हर्रैया तहसील क्षेत्र के बसेवा राय में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण किया गया है। उप श्रमायुक्त बृजमोहन शर्मा की ओर से बताया गया है कि अटल आवासीय विद्यालय, बस्ती का शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारम्भ 12 सितम्बर को किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, अटल आवासीय विद्यालय में बस्ती मंडल के बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर जनपद के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के अलावा कोविड में अनाथ हुए बच्चों की निशुल्क पढ़ाई कराए जाने की व्यवस्था होती है।

अपडेट

अटल आवासीय विद्यालय के द्वितीय शैक्षणिक सत्र 2024-25 के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, उप श्रम आयुक्त बृज मोहन शर्मा, सहायक श्रम आयुक्त सचिन सिंह एव श्रम प्रवर्तन अधिकारी नागेन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के उद्बोधन को सुना गया तथा विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखा गया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार त्यागी ने उपस्थित प्यारे बच्चों एवं अटल आवासीय विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments