![]() |
Basti News || बस्ती के एसपी ने ट्रैफिक पुलिस में तैनात 9 उप निरीक्षकों का किया तबादला || अवधेश तिवारी बने बस्ती जिले में टीएसआई |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने सोमवार को यातायात लाइन में तैनात 9 उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक अवधेश तिवारी को यातायात लाइन से प्रभारी यातायात उप निरीक्षक संपूर्ण जनपद बनाया गया है। वहीं, उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह व उप निरीक्षक हरिकेश यादव को यातायात उप निरीक्षक थाना क्षेत्र कोतवाली बनाया गया है। उप निरीक्षक सूर्य नारायण शुक्ला व उप निरीक्षक श्रीनिवास तिवारी को यातायात उप निरीक्षक थाना क्षेत्र पुरानी बस्ती बनाया गया है। उप निरीक्षक रामकरन यादव को यातायात उप निरीक्षक थाना क्षेत्र वॉल्टरगंज बनाया गया है। उप निरीक्षक जावेद अहमद को यातायात उप निरीक्षक सर्किल हर्रैया क्षेत्र के थाना हर्रैया, छावनी, परसरामपुर, गौर और पैकोलिया थाना क्षेत्र का यातायात उप निरीक्षक बनाया गया है। उप निरीक्षक नन्हेलाल को यातायात उप निरीक्षक सर्किल रुधौली के थाना रुधौली, सोनहा, मुंडेरवा व लालगंज का यातायात उप निरीक्षक बनाया गया है। उप निरीक्षक सुरेश राजभर को यातायात लाइन से यातायात उप निरीक्षक सर्किल कलवारी के थाना कलवारी, नगर, कप्तानगंज व दुबौलिया थाना क्षेत्र का यातायात उप निरीक्षक बनाया गया है।
0 Comments