Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || राज्य स्तरीय हॉकी, एथलेटिक्स व हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रॉयल की तिथि घोषित || जानें कहां और कब होगी प्रतियोगिता

basti-news-date-selection-trial-announced-state-level-hockey-athletics-handball-competition
Basti News || राज्य स्तरीय हॉकी, एथलेटिक्स व हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रॉयल की तिथि घोषित || जानें कहां और कब होगी प्रतियोगिता

Basti News || वर्ष 2024-25 में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महिला वर्ग हॉकी, एथलेटिक्स व पंडित दीनदयाल उपाध्याय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता के चयन ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई है। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय की ओर से बताया गया है कि बस्ती मंडल की राज्य स्तरीय महिला वर्ग की हॉकी व एथलेटिक्स एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता टीम में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक खिलाड़ी चयन ट्रायल में सम्मिलित हो सकते हैं।

क्षेत्रीय खेल कार्यालय के क्रीड़ा अधिकारी की ओर से बताया गया कि राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 9 अक्टूबर 2024 को होगा। जबकि मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 10 अक्टूबर 2024 को होगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। वहीं, राज्य स्तरीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल 9 अक्टूबर को होगा। जबकि मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 10 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 22 नवंबर 2024 को गोरखपुर में किया जाएगा। उधर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल दो अक्टूबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। जबकि मंडल स्तरीय ट्रायल 3 अक्टूबर को होगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 17 अक्टूबर तक बरेली में किया जाएगा।

क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से बताया गया कि इच्छुक खिलाड़ियों को इस चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए अपना आधार, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति जिसमें खाता संख्या और आईएफएससी कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो लेकर आना अनिवार्य होगा।

Post a Comment

0 Comments