Comments

6/recent/ticker-posts

यूपी में बारिश || बस्ती मंडल समेत यूपी के 40 जिलों में दो दिन बारिश का अलर्ट || 30 सितंबर तक मानसून के सक्रिय रहने के आसार

rain-alert-for-two-days-40-districts-up-including-basti-mandal-monsoon-likely-remain-active-till-september-30
यूपी में बारिश || बस्ती मंडल समेत यूपी के 40 जिलों में दो दिन बारिश का अलर्ट || 30 सितंबर तक मानसून के सक्रिय रहने के आसार

Up Rain Alert || Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कई जिलों समेत बस्ती मंडल के बस्ती, सिद्धार्थनगर व संत कबीर नगर में बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं, मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसमें बस्ती मंडल के बस्ती, सिद्धार्थनगर व संत कबीर नगर जिले भी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में गिरावट होने से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की।

30 सितंबर तक बनी रहेगी बादलों की आवाजाही

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में 27 व 28 सितंबर को अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल समेत कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि बारिश रुक रुक कर होने की संभावना है। ऐसे में जल भराव या बाढ़ जैसी स्थिति आने की संभावना बेहद कम रहेगी। हालांकि जिन जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा होगी। वहां जल भराव की स्थिति देखने को मिल सकती है। फिलहाल मानसून की बारिश का यह अंतिम दौर माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसके बाद मानसून उत्तर प्रदेश से विदा ले लेगा।

इन जिलों में बारिश की है संभावना

मौसम केंद्र के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, मऊ, जौनपुर, देवरिया, बलिया, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, अमेठी, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर व इसके आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उन्नाव, कानपुर नगर व लखनऊ समेत 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ बिजली कड़कने की भी संभावना जताई गई है।

यूपी में बारिश से खिले किसानों के चेहरे

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर थम सा गया था। तेज धूप होने की वजह से धान की खेतों में पानी सूखने लगा था। इस वजह से यूपी के कई जिलों में किसान निजी संसाधनों से खेतों में पानी भरने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक बदले मौसम और शुक्रवार और शनिवार को अच्छी भारी होने की संभावना से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। अब तमाम किसानों को धान के खेतों में अगले कुछ दिनों तक पानी भरने की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कुछ ही जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments