![]() |
Basti News || हर्रैया तहसील में डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं || अधिकारियों को दिया निस्तारण का आदेश |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के तहत तहसील हर्रैया में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं का जनसुनवाई की।
अधिकारियों को दिया समस्याओं के निस्तारण का आदेश
बस्ती जिले के हरैया तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के तहत फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्ता पर निस्तारण करने का निर्देश दिया। दोनों उच्च अधिकारियों ने कहा की समस्याओं के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now
0 Comments