![]() |
Basti News || फिर एक दूजे के साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी || जानें क्या है ऑपरेशन साथ साथ |
Basti News || आपरेशन साथ-साथ” के तहत महिला थाना की पति-पत्नी के 4 जोड़े को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। रविवार को प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 4 जोड़े को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। बताया कि इनके बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे। लेकिन अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डॉ.शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया जिसके क्रम में दोनों पति-पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।
WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now
0 Comments