Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || रविंद्र पाल सिंह जल्लू फिर बने व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष || नगर कमेटी का चुनाव जल्द

basti-news-ravindra-pal-singh-jallu-again-became-vice-president-trade-board-city-committee-elections-soon
Basti News || रविंद्र पाल सिंह जल्लू फिर बने व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष || नगर कमेटी का चुनाव जल्द

Basti News || बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बड़ी बैठक का आयोजन बुधवार को शहर के गांधीनगर स्थित एक कांफ्रेंस हाल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने की। इस बैठक में व्यापारी समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को और मजबूत बनाने पर विचार किया गया। इसके साथ ही सरदार रविंद्र पाल सिंह जल्लू को फिर से जनपद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंप दिया गया। वहीं, बैठक में तय हुआ कि जल्द ही व्यापार मंडल की नगर कमेटी का चुनाव कराया जाएगा।

व्यापारियों को सुरक्षा दिए जाने की मांग

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद राजपाल ने सुल्तानपुर में स्वर्ण कारोबारी के साथ हुई लूट की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए। साथ ही जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों को सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने, बस्ती शहर को सुंदर बनाने में सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। इसके साथ ही कूड़ा निस्तारण के मुद्दे पर भी यथोचित कदम उठाने की मांग की गई। उन्होंने कहा इन सब के लिए समस्त व्यापारी वर्ग से सहयोग मांगा जाएगा।

संगठन की मजबूती को नए सिरे से प्रयास

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ला ने संगठन की मजबूती के लिए नए सिरे से प्रयास करने पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए जल्द ही सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा। बैठक में डब्बू श्रीवास्तव, सुनील कुमार गुप्ता, अदालत प्रसाद, सतीश सोनकर, शेषनारायण गुप्ता, लालजी सिंह व प्रभात सोनी तथा अन्य व्यापारीगण का मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments