Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || बस्ती जिले में भाजपा बनाएगी 3.5 लाख नए सदस्य || जिले के प्रभारी डॉ. समीर सिंह ने पदाधिकारियों को दिया लक्ष्य

basti-news-bjp-make-3-5-lakh-members-basti-district-district-in-charge-dr-sameer-singh-gave-targets
Basti News || बस्ती जिले में भाजपा बनाएगी 3.5 लाख नए सदस्य || जिले के प्रभारी डॉ. समीर सिंह ने पदाधिकारियों को दिया लक्ष्य

Basti News || भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की बस्ती जनपद में 3.50 लाख नए सदस्य बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व जिले के प्रभारी डॉक्टर समीर सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में इस बात की जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारी व अन्य लोगों के साथ सदस्यता अभियान को लेकर बड़ी बैठक की। इसमें सदस्यता अभियान के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल रहे। जिनके साथ सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने की रणनीति तैयार की गई।

दो सितंबर 2024 को शुरू हुआ सदस्यता अभियान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी डॉक्टर समीर सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा ने 2 सितंबर को सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाया गया। डॉक्टर समीर सिंह ने बताया की सदस्यता बनाने का काम दो चरणों में ऑनलाइन और ऑफलाइन चलाया जाएगा। प्रथम चरण में 2 सितंबर से लेकर 25 सितंबर 2024 तक और दूसरे चरण में 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में सदस्यता का काम 17 तक चलेगा। उसके बाद 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से 25 सितंबर तक विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर वृहद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

100 रुपये देकर बन सकेंगे सक्रिय सदस्य

डॉ. समीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 3.50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। इसलिए सदस्यता अभियान के दौरान हर रविवार को अटल सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। सदस्यता का कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है। इसके लिए 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर सदस्य बना जा सकता है। जबकि सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाना होगा और नमो ऐप के माध्यम से 100 रुपये सक्रिय सदस्यता शुल्क जमा करना होगा।

भाजपा का लक्ष्य संतुलित और समावेशी

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य एक संतुलित और समावेशी सदस्यता आधार हासिल करना है। अक्टूबर के मध्य से यह अभियान तीसरे चरण में प्रवेश कर जाएगा। जिसमें सक्रिय सदस्यों का नामांकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से जमीनी नेटवर्क को बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद मंडल, जिला और राज्य अध्यक्षों सहित विभिन्न पार्टी पदों के लिए चुनाव भी होंगे। यह चुनाव पार्टी की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण पहलू होंगे। इससे भविष्य के नेतृत्व को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर जिला सदस्यता प्रमुख देवेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, महेश शुक्ल, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, राजेश पाल चौधरी, भानु प्रकाश मिश्र, सह प्रमुख अमृत कुमार वर्मा, चन्द्रशेखर मुन्ना, ममता सिंह, रघुनाथ सिंह, दुष्यंत सिंह, जटाशंकर शुक्ल, अंकुर वर्मा, मानस भूषण त्रिपाठी, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, श्रुति कुमार अग्रहरी, रवि तिवारी, वागीश सिंह सहित मंडलों के सदस्यता प्रमुख मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments