![]() |
Basti News || कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए बस्ती स्टेडियम में इस दिन होगा ट्रायल || जानें कब और कहां होगी कबड्डी प्रतियोगिता |
Basti News || प्रदेश स्तरीय सब जूनियर व जूनियर कबड्डी बालक व बालिका वर्ग प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल के संबंध में क्षेत्रीय खेल कार्यालय बस्ती की ओर से जानकारी दी गई है। बताया गया है कि सब जूनियर एवं जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल का आयोजन बस्ती स्टेडियम में होगा।
क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से बताया गया कबड्डी के सब जूनियर बालिका वर्ग के लिए 17 सितंबर 2024 को सुबह 10 बजे से ट्रायल होगा, जबकि मंडल स्तर का कार्य 18 सितंबर को होगा। बताया गया कि प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 सितंबर 2024 को कौशांबी जिले में होगा। वहीं, कबड्डी जूनियर बालक वर्ग के लिए 17 सितंबर 2024 को जिला स्तर का ट्रायल सुबह 10 बजे से होगा। जबकि मंडल स्तर का ट्रायल 18 सितंबर 2024 को होगा। इस वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 अक्टूबर 2024 को सहारनपुर जिले में किया जाएगा।
क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से बताया गया कि सब प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका चयन ट्रायल में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2024 को 16 वर्ष या उससे कम अर्थात जन्मतिथि 1 जनवरी 2009 के बाद की होनी चाहिए। वजन 55 किलोग्राम या उससे कम होना चाहिए। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2024 को 16 वर्ष या उससे कम अर्थात जन्मतिथि 1 जनवरी 2009 के बाद की होनी चाहिए। वजन 55 किलोग्राम से कम होना चाहिए। चयन में सम्मिलित खिलाड़ियों को अपना आधार, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति जिसमें खाता संख्या और आईएफएससी कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागिता हेतु खाना, यात्रा तथा ठहरने की व्यवस्था खेल विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें...
इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के चयन ट्रायल के लिए भी सूचना जारी की गई है। क्रीड़ाधिकारी की ओर बताया गया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के जनपद स्तर का ट्रायल 12 सितंबर 2024 को होगा। जबकि मंडल स्तर का ट्रायल 13 सितंबर 2024 को सुबह 10 बजे से होगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 सितंबर 2024 को क्षेत्रीय खेल कार्यालय जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम देवीपाटन मंडल गोंडा में किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी की ओर से बताया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 18 से 20 सितंबर 2024 को आयोजन स्थल क्षेत्रीय खेल कार्यालय जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम देवीपाटन मंडल गोंडा में आयोजित होगी। इसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल दिनांक 12 सितंबर एवं मंडल स्तरीय जनरल 13 सितंबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी क्षेत्रीय खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में सुबह 10 बजे अपने आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छाया प्रति के साथ चयन ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।
0 Comments