![]() |
बस्ती में आज का मौसम || बस्ती में आज का मौसम || बस्ती में आज का मौसम || बस्ती में आज का मौसम || बस्ती में आज का मौसम || बस्ती में आज का मौसम |
Basti News || Basti ka Mausam || Up Ka Mausam || Basti Weather Update Today || Purvanchal Weather Update || Uttar Pradesh weather Today || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ठंड का मौसम अब धीरे-धीरे दस्तक देने लगा। सोमवार की सुबह शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध छाई रही। तो मंगलवार को भी शहर से लेकर कुछ इलाकों में हल्का कोहरा पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ऐसे में जो लोग ठंड का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह थोड़ी राहत भरी खबर हो सकती है कि दीपावली तक उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड का मौसम दस्तक दे सकता है। फिलहाल अभी दिन के समय अच्छी धूप खिलेगी। जबकि रात के समय मौसम सुहाना बना रहेगा। ऐसे में अब लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल है उत्तर प्रदेश में ठंड कब से शुरू होगी? पूर्वांचल में ठंड का मौसम कब शुरू होगा? बस्ती में ठंड कब पड़ेगी? उत्तर भारत में ठंड कब से पड़ेगी? इन सवालों का जवाब आने वाली दीपावली तक लोगों को मौसम की ओर से मिल जाएगा।
फिर शुरू हो रहा न्यूनतम तापमान में गिरावट
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आने वाले दिनों में या कहें मंगलवार से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार संभावना व्यक्त की जा रही है कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार और उससे आगे भी न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि आने वाले 10 से 15 दिनों में न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से अब तक जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। ऐसे में दिन के समय अभी गर्मी का असर रहेगा। धूप में निकलने पर पसीना भी हो सकता है। लेकिन दीपावली के बाद ठंड के मौसम का असर दिखने लगेगा।
अब पड़ने लगेगा कोहरा, सुबह देर से निकलेगी धूप
सोमवार को कोहरा पड़ने के चलते आसमान में धुंध छाई रही। सुबह 9 बजे तक भगवान भास्कर धुंध में छिपे रहे। अब यह स्थिति आने वाले दिनों में सामान्य तौर पर देखी जा सकती है। माना जा रहा है कि तापमान में गिरावट होने और वातावरण में नमी बढ़ने से कोहरा पड़ने की संभावना बढ़ जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में सूर्य भगवान के दर्शन देर से होने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि अभी से ही देखा जा रहा है कि इस समय दिन छोटा होने लगा है और रात बड़ी होने लगी है। सुबह 6 बजे तक उजाला हो रहा है। तो शाम 5:30 बजे तक अंधेरा छा जा रहा है। ऐसे में इसे ठंड के दस्तक के तौर पर भी देखा जा सकता है।
0 Comments