यूपी के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट || 2 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद || जानें अपने जिले के मौसम का हाल
![]() |
| यूपी के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट || 2 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद || जानें अपने जिले के मौसम का हाल |
UP Weather News And Update || उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में बारिश का दौर जारी है। पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड से लेकर जम्मू कश्मीर तक में बारिश से आम जनजीवन बेहाल है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है। यूपी में बारिश-बाढ़ का दौर जारी है। गंगा, यमुना समेत अन्य नदियों का बढ़ा जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। मथुरा और शाहजहांपुर में आज 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया है। बांके बिहारी मंदिर से यमुना की दूरी 600 मीटर है, लेकिन अब महज 100 मीटर दूर बाढ़ का पानी बह रहा।
25 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग की ओर से यूपी के करीब 25 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जिलों में सामान्य से अधिक तो कहीं कहीं हल्की बौछारें पड़ेंगी। उत्तर प्रदेश में मानसून एक्टिव है। मौसम सुहाना बना रहेगा। हालांकि, जहां बारिश नहीं होगी वहां उमस लोगों को परेशान कर सकती है।
यूपी के 25 जिलों में भारी बारिश
महोबा, बांदा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर नगर, ललितपुर, झांसी, इटावा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, सुल्तानपुर, अयोध्या, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई।
