![]() |
यूपी का मौसम || एक बार फिर बढ़ने लगा तापमान || पूर्वांचल में अब कई दिन सताएगी उमस भरी गर्मी |
Basti News || Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते 48 घंटे से अधिक समय से हुई बारिश देखकर निहाल हुए लोगों को अब मौसम एक बार फिर पसीना छुड़ाने लगा है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अब अगले एक से डेढ़ सप्ताह तक मौसम इसी तरह रहने वाला है। हालांकि सुबह और शाम के वक्त तापमान में थोड़ी गिरावट होगी। लेकिन दिन के समय तेज धूप निकलने की वजह से गर्मी और उमस दोनों एक साथ परेशान करती रहेगी। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में अगर मौसम करवट लेता है, तो मौसम बदलने के आसार बन सकते हैं।
9 अक्टूबर के बाद बदलेगा यूपी में मौसम
मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब 8 या 9 अक्टूबर से मौसम बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि 8 और 9 को आसमान में एक बार फिर बादल छा सकते हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का यह भी मानना है कि इस समय अगर रिमझिम फुहारें भी पड़ती हैं, तो उससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इससे ठंड के दस्तक देने का रास्ता भी साफ होने लगेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि दुर्गा पूजा समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। फिलहाल अभी सटीक तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
ओस पड़ने की हो सकती है शुरुआत
मौसम में इस समय नमी 60 फ़ीसदी से अधिक तक दर्ज की जा रही है। ऐसे में सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट होने से ओस पड़नी भी शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी 4 से 5 दिन बाद ओस की बूंदे घास पर दिखने शुरू हो सकती हैं। इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट होगी। जिससे उत्तर प्रदेश में ठंड दस्तक देने की स्थिति में आ जाएगा। वहीं, मौसम विज्ञानियों का यह भी मानना है कि इस बार ठंड कुछ जल्दी दस्तक दे सकता है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस बार अन्य वर्षों के मुकाबले ठंड कुछ ज्यादा पड़ने की उम्मीद है।
धान की फसल के लिए अनुकूल हो रहा मौसम
उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का जो रुख देखने को मिला है वह धान की फसल के लिए वरदान है। इस समय का मौसम धान की फसल के लिए काफी अनुकूल माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि जब धान की बालियां आने लगतीं हैं और उस समय जब ओस पड़ती है तो बालियों में दाने अच्छे पड़ते हैं। ऐसे में कुल मिलाकर इस बार मानसून सीजन में शुरुआती दौर से लेकर अब तक वर्षा का रुख धान की फसल के काफी अनुकूल रहा। अब देखना यह होगा कि आने वाले एक महीने के दौरान मौसम की क्या स्थिति रहती है। हालांकि विगत वर्षों में नवंबर दिसंबर के समय में भी आंधी तूफान आते देखे गए हैं। इससे फसलों को नुकसान भी होने की आशंका बनी रहती है। फिलहाल इसे लेकर अभी कोई पूर्वानुमान नहीं है।
0 Comments