Comments

6/recent/ticker-posts

बड़ी खबर || बस्ती के डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी बनाए गए भारतीय शिक्षा बोर्ड के मंडल सम्पर्क प्रमुख

basti-big-news-dr-virendra-tripathi-appointed-divisional-contact-head-indian-education-board
बड़ी खबर || बस्ती के डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी बनाए गए भारतीय शिक्षा बोर्ड के मंडल सम्पर्क प्रमुख

Basti News || योग ऋषि स्वामी रामदेव के परम प्रयास और भारत सरकार के अनुपम सहयोग से गठित भारतीय शिक्षा बोर्ड के मण्डल सम्पर्क प्रमुख का दायित्व डा. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी होम्योपैथी को सौंपा गया है। उन्हें बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, गोण्डा और बलरामपुर जिलों के विद्यालयों में जागरूकता का दायित्व सौंपा गया है।

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बोर्ड की स्थापना का उद्देश्य भारतीय वैदिक संस्कृति परक शिक्षा को प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाना है। शिक्षा को शिक्षा से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उसका महत्व तब और बढ़ जाता है जब उसमें वैदिक संस्कृति का विशेष रूप से समावेश हो। 

विश्व संवाद परिषद योग और प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.डॉ नवीन सिंह ने बताया कि यह दायित्व उन्हें हरिद्वार में आयोजित बोर्ड की विशेष बैठक में सौंपा गया।

बस्ती आने पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट यूनिट बस्ती,पतंजलि योग समिति, युवा भारत, किसान सेवा समिति, महिला पतंजलि योग समिति, आर्य समाज और आर्य वीर दल के पदाधिकारियों, योग शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

भारत स्वाभिमान के संयोजक ओम प्रकाश आर्य, सुबास शुक्ल, ब्रजेश सिंह मुन्ना, योग गुरु गरुड़ध्वज पांडेय, विशाल पाण्डेय, अनुराग शुक्ल, विवेकानंद मिश्र जिला अध्यक्ष भाजपा, प्रशान्त पाण्डेय प्राक्सिस विद्या पीठ, लाल जी शुक्ल, शम्भू नाथ मिश्र, अशोक शुक्ला कपिल गंगा, कैलाश दूबे इण्डियन पब्लिक स्कूल, डा. राघवेन्द्र सिंह, राहुल श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा नगर पालिका, अखिलेश दूबे, पंकज त्रिपाठी, डा. वीके श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा, डा. प्रवेश कुमार, नितेश शर्मा, बीपी शुक्ल, राम मोहन पाल, वेदांत सिंह, सन्नो दुबे, कामना पाण्डेय, अशोक सिंह, आकाश कसौधन, आकाश तिवारी आदि समेत पतंजलि परिवार ने बधाई दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments