![]() |
यूपी में ठंड कब से शुरू होगी || लीजिए ठंड की शुरूआत को लेकर आया बड़ा संकेत || इस तरह होगा यूपी में ठंड के मौसम का आगाज |
Up Weather Update || Lucknow Weather || Up Weather || Up Cold weather Start || उत्तर भारत और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में ठंड का मौसम पूरी तरह से सक्रिय होने की स्थितियां बनने लगी है। मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी साझा की गई है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी। जिसका असर नवंबर के तीसरे सप्ताह तक पूरी तरह से देखने को मिलने लगेगा। यह उत्तर प्रदेश में ठंड के दस्तक देने का सबसे बड़ा संकेत हो सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल में अगले 10 से 15 दिनों के भीतर ठंड पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगी। हालांकि सुबह और शाम की ठंड अभी से पड़ने लगी है। लेकिन अभी अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बने होने की वजह से दिन में गर्मी बनी हुई है। लेकिन आने वाले कुछ दिन से चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। यह सिलसिला एक से दो सप्ताह के बीच धीरे-धीरे चलेगा।
यूपी में कब से बदलेगा मौसम?
देश के मैदानी इलाकों में ठंड का असर अब धीरे-धीरे साफ तौर पर दिखने लगा है। यूपी की राजधानी लखनऊ से लेकर दिल्ली एनसीआर में दीपावली के बाद शुक्रवार को आसमान में धुंध छाई रही। इसे प्रदूषण का असर कहा जा रहा है लेकिन अब से अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ करने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञानियों की ओर से अनुमान लगाया गया है कि 1 नवंबर से लेकर 4 नवंबर तक रात के समय कोहरा व धुंध छाए रहने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि पश्चिमोत्तर की ओर से आने वाली हल्की हवाओं के चलते उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। वहीं पश्चिम और पूर्वी भारत के साथ-साथ पश्चिमी भारत में कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से थोड़ा कम बने रहने की संभावना जताई जा रही है। कुल मिलाकर माना जा रहा है कि अगले 1 से 2 सप्ताह के भीतर उत्तर भारत में ठंड के मौसम दस्तक दे सकता है।
नवंबर छुड़ा रहा पसीना, यही नवंबर पहनाएगा स्वेटर
इस बार नवंबर के महीने में दिन के समय ऐसी धूप हो रही है कि चंद मिनट भी खड़े रहने पर पसीना निकलने लग रहा है। हालांकि विगत वर्षों में ऐसा कम ही देखने को मिलता था। नवंबर का महीना आते-आते ऐसी स्थिति बन जाती थी कि दिन के समय भी गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ जाती थी। लेकिन इस बार नवंबर के शुरुआती दिनों में भी अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। यह विगत वर्षों की अपेक्षा अधिक माना जा रहा है। वहीं, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताए जाने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। माना जा रहा है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने पर न्यूनतम तापमान के 17 से 18 या 19 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगेगी। माना जा रहा है कि 15 से 20 नवंबर के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल खासकर गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, जौनपुर, भदोही के अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, आगरा समेत तमाम जिलों में ठंड का मौसम धीरे-धीरे दस्तक दे सकता है। फिलहाल दिसंबर के महीने में तो शीतलहर और कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। फिलहाल अभी नवंबर के पहले 15 दिनों में मौसम का क्या रुख रहने वाला है, आगे के मौसम की स्थिति इस पर काफी कुछ निर्भर करेगी।
0 Comments