Skip to main content

यूपी का मौसम || यूपी के 25 जिलों में कोल्डवेव का अलर्ट || कल से आसमान में छा सकता है घना कोहरा || अबकी बार ज्यादा दिन ठंड पड़ने के आसार

up-weather-coldwave-alert-25-districts-up-dense-fog-may-cover-sky-from-tomorrow
यूपी का मौसम || यूपी के 25 जिलों में कोल्डवेव का अलर्ट || कल से आसमान में छा सकता है घना कोहरा || अबकी बार ज्यादा दिन ठंड पड़ने के आसार

Up Weather Alert || Cold wave Alert In 25 District In Up || Lucknow News || पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। उत्तर प्रदेश में कई जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। तो वहीं अब पूर्वांचल के भी जिलों में शनिवार से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। इसके साथ शीतलहर भी देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने और पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में गलन और शीत लहर का प्रकोप अब तेज हो सकता है। ऐसे में अभी तक दिन में खिल रही धूप जो थोड़ी बहुत राहत ठंड से दे रही है। उससे भी आने वाले दिनों में वंचित होना पड़ सकता है। क्योंकि घने कोहरे के कारण सूर्य देव के दर्शन अगले कुछ दिनों तक बड़ी मुश्किल से या कुछ देर के लिए ही हो पाने की उम्मीद रहेगी।

यूपी के 25 जिलों में कोल्डवेव का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से बड़ी ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी स्थिति में जिन जिलों में ठंड कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहां ठंड का असर कुछ ज्यादा ही देखने को मिल सकता है। शीतलहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, महोबा, सहारनपुर, इटावा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, अंबेडकर नगर, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती, गोंडा, सीतापुर, बहराइच, बरेली, लखीमपुर खीरी व सहारनपुर समेत 25 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसका असर कड़ाके की ठंड के रूप में देखने को मिल सकता है। ऐसी स्थिति में आने वाले कुछ दिनों तक ठंड को लेकर सतर्क रहने और बचने की जरूरत रहेगी।

क्या होता है कोल्ड वेव

अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर कोल्ड वेव होता क्या है। कोल्ड वेव की स्थिति में ठंड की क्या स्थिति होती है। उत्तर प्रदेश में कोल्ड वेव का क्या असर होगा। तो हम आपको बता दें कि कोल्ड वेव का असर यह होता है कि जब सामान्य से अधिक ठंड की स्थिति बनती है तब उसे कोल्ड वेव कहा जाने लगता है। मैदानी इलाकों में जब कोल्ड वेव का असर होता है, तब घना कोहरा पड़ता है और शीतलहर देखने को मिलती है। ऐसे समय में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। कोल्ड वेव की स्थिति में बड़ों से लेकर बच्चों व बुजुर्गों तक को ठंड से बचने की खास जरूरत रहती है। ऐसे समय में सड़क पर चलते समय भी सावधानी बरतनी की जरूरत रहती है। क्योंकि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम होती है। ऐसे समय में हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे में अगर आप कोल्ड वेव और शीतलहर के दौरान हाइवे पर सफर कर रहे हैं, तो गति पर नियंत्रण रखें और घना कोहरा होने पर बाहर निकलने से बचने की कोशिश करें।

इस बार अधिक दिनों तक पड़ेगी ठंड

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि उत्तर भारत में इस बार ठंड का असर कुछ लंबा ही देखने को मिल सकता है। अनुमान यह है कि इस बार फरवरी के महीने तक कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल सकता है। मौसम में आए इस परिवर्तन को लेकर मौसम विज्ञानी हैरान हैं। वहीं, कुंभ स्नान के दौरान भी ठंड का असर कुछ ज्यादा ही रहने की उम्मीद है। इस दौरान मैदानी इलाकों में शीतलहर का दौर भी देखने को मिल सकता है। शीतलहर का असर जनवरी के अंतिम सप्ताह तक जारी रहने की उम्मीद जताई गई है। ऐसे में इस बार ठंड को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। न्यूनतम तापमान आने वाले दिनों में चार से पांच डिग्री तक गिर सकता है। ऐसी स्थिति में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं घना कोहरा छाए रहने के चलते सूर्य देव के भी दर्शन कम ही मिलेंगे। ऐसे में दिन के समय धूप से राहत मिलने की भी उम्मीद कम ही रहेगी। ऐसी स्थिति में अलाव और हीटर ही ठंड से बचने का जरिया बने रहेंगे। फिलहाल सभी आयु वर्ग के लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से बचकर रहने की सलाह चिकित्सकों और मौसम विज्ञानियों की ओर से दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Comments

Popular posts from this blog

यूरिया पंप क्या है, Urea pump kya hain। क्या है यूरिया पंप का उपयोग

यूरिया घोल के उपयोग : Urea pump kya hain / Urea / Adblue / DEF क्या है। नेशनल हाईवे या किसी प्रमुख मार्ग पर यूरिया पंप के बोर्ड दिख ही जाते हैं। हम में बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं Urea pump kya hain। आज हम इस आर्टिकल पर आपको यही बताने वाले हैं कि Urea pump /adblue/ def क्या होता है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर यूरिया पंप की उपयोग क्या है। यह कहां पर है उपयोग किया जाता है। इसके लाभ क्या है। इन सभी सवालों के जवाब आज आपको इस लेख में मिल जाएगा। urea pupm kya hain डीजल इंजन वाहनों में होता है उपयोग दुनिया भर में जितनी भी डीजल गाड़ियां हैं। डीजल दहन के समय हानिकारक कैसे छोड़ती हैं। जो कि हमारे वातावरण को प्रदूषित करती है। वैज्ञानिकों ने इसका हल यूरिया पंप के रूप में निकाला है। गाड़ियों में साइलेंसर के साथ आफ्टर ट्रीटमेंट सिस्टम लगाकर हानिकारक गैसों को कम या खत्म किया जाता है। जिससे वातावरण में हो रहे प्रदूषण से बचा जा सके। after treatment system डीजल दहन के समय निकलने वाली हानिकारक गैसों को कम करके उस में यूरिया घोल मिलाकर उन गैसों को वातावरण फ्रेंडली बना देता है। जिससे हो ...

Harsha Sai Kaun Hai, हर्ष साईं कौन है, हर्षा साईं विकिपीडिया, रुला देगी हर्ष साईं की कहानी, भगवान कहने से नहीं हिचकते लोग, जानें क्यों

Harsha Sai Kaun Hai: यूट्यूब पर शॉर्ट्स वीडियो देखते हुए अक्सर गरीबों में लाखों रुपये बांटते हुए अपने एक युवा को देखा होगा। इस शख़्स ने हजारों गरीबों की जिंदगी बदल दी है। दक्षिण भारत में यह युवा लोकप्रियता की बुलंदियों पर हैं। वहां के गरीब लोग जिनकी उन्होंने जिंदगी बदल दी है वह उन्हें भगवान कहने से भी नहीं चूकते हैं। इसी शख्स का नाम है हर्ष साईं। हर्ष साईं एक प्रसिद्ध यूट्यूबर और परोपकार करने वाले हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम हर्ष साईं: फॉर यू तेलगु है। साल 2018 में लांच किया अपना यूट्यूब चैनल यह यूट्यूब चैनल साल 2018 में लांच किया गया था। शुरुआत में वह डाइट यानी आहार, वेट लॉस यानी वजन घटाने और लोककल्याण आदि कार्यों का वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर डालते थे। कालांतर में, हर्ष साईं ने कई फिल्में भी बनाईं। बाद में उन्होंने गरीबों में पैसे दान करके और दूर-दराज के स्थानों में गरीब व्यक्तियों की इच्छाओं को पूरा करने का काम शुरू किया। बताया जाता है उन्होंने एक निःशुल्क गैस स्टेशन बनवाया, एक नाई के लिए आवास तक बनवा दिया। यही नहीं गरीब लोगों को ताज पैलेस तक पहुंचाया जहां वह सप...

Basti News || बढ़ती ठंड के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित || जानें कब तक बंद रहेंगे परिषदीय व कान्वेंट स्कूल

Basti News || बढ़ती ठंड के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित || जानें कब तक बंद रहेंगे परिषदीय व कान्वेंट स्कूल Basti News || Up Weather Update || उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते दिनों बारिश भी हुई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी तेज हो गई है। इसका असर समूचे उत्तर भारत से लेकर उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम से लेकर अब दोपहर में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इसके चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल होने लगा है। बढ़ती ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भी 14 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। बस्ती में 14 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश में बस्ती में स्कूलों में 14 जनवरी 2025 तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। आदेश...