![]() |
Basti News || बस्ती नगर पालिका की अनूठी पहल || एक फोन कॉल पर मिलेगा समस्या का समाधान || जारी किया टोल फ्री नम्बर |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की नगर पालिका परिषद में अनुठी पहल की है। दरअसल नगर पालिका परिषद बस्ती की ओर से नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर बस्ती नगर पालिका क्षेत्र के वासी फोन करके नगर पालिका को समस्या से अवगत कराएंगे और नगर पालिका कुछ समस्या का त्वरित समाधान करने का प्रयास करेगी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का कहना है कि नागरिक समस्याओें के समाधान के लिये नगर पालिका ने टोल फ्री नम्बर जारी किया है।
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने टोल फ्री नम्बर जारी करते हुए कहा कि 1533 नम्बर पर डायल कर अब नागरिक अपनी समस्या बता सकेेंगे। एक ही टोल फ्री नम्बर से कूड़ा कलेक्शन, स्वच्छता, साफ सफाई, पेयजल, पाइप लाइन लीकेज, पथ प्रकाश, जल भराव, गृह कर, जलकर, मृत पशु निस्तारण, जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र के साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी हासिल करने के साथ ही पालिका की ओर उसका प्रभावी समाधान भी कराया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि उनकी ओर से चुनाव के दौरान मतदाताओं से वायदा किया था कि बस्ती नगरपालिका को सबसे बेहतर बनाया जायेगा। टोल फ्री नम्बर 1533 उसी दिशा में एक प्रभावी कदम है। इससे नागरिक घर बैठे समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि टोल फ्री नम्बर 1533 एक सराहनीय पहल है। इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उनकी ओर से सभासदों से भी इस दिशा में अपेक्षित सहयोग का आग्रह किया गया है।
अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि टोल फ्री नम्बर 1533 को संचालित करने, सूचना संग्रह और प्रभावी कार्यवाही के लिये कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। यह नम्बर तत्काल प्रभाव से सेवा में आ गया है।
0 Comments