Up Rain Alert || प्री मानसून बारिश से पहले यूपी के कई जिलों में पारा 40 के पार || 46 जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान वज्रपात के साथ बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग की ओर से अगले 24 से 48 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई। इसमें पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले शामिल हैं।
Up Rain Alert || प्री मानसून बारिश से पहले यूपी के कई जिलों में पारा 40 के पार || 46 जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान वज्रपात के साथ बारिश का अनुमान |
UP Weather Update || Up Mansoon Update || उत्तर प्रदेश में नौतपा का असर दिखने लगा है। रविवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप होने की वजह से पारा 40 डिग्री से पार पहुंच गया। कई जिलों में तो तापमान 42 से 45 डिग्री के आसपास तक पहुंच गया। इस वजह से लोग गर्मी से अकुलाए नजर आए। वहीं, वातावरण में नमी अधिक होने की वजह से पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से यह संभावना व्यक्त की गई है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी तेज हो सकती है। पुरवा हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट हो सकती है। ऐसी स्थिति में बारिश होने की संभावना भी बन सकती है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से अगले 24 से 48 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई। इसमें पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले शामिल हैं।
5 जून तक यूपी में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में पी मानसून एक्टिविटी जल्द ही शुरू हो सकती है हालांकि एक बात और सामने आ रही है वह यह की यूपी में 10 से 12 दिन बाद मानसून की एंट्री हो सकती है। बताया जा रहा है कि मानसून भारत के करीब 18 राज्यों में दस्तक दे चुका है। वहीं, अब बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव वाला क्षेत्र सागर द्वीप से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि यही डिप्रेशन उत्तर भारत की ओर मानसून को धकेलने के बजाय विपरीत दिशा में खींच सकता है। इसका असर यह हो सकता है कि मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी हो जाए। अगले 2 से 3 दिनों में इसका असर दिखने लगेगा। ऐसे हालात में अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून एक हफ्ते से 10 दिन का ब्रेक लग जाए। जिसकी वजह से यूपी के कई क्षेत्रों में बारिश का इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है।
यूपी का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग की ओर से उतर प्रदेश करीब 50 जिलों के लिए 1 से 2 जून 2025 तक के लिए जरूरी चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से से तेज हवा चल सकती है। ऐसा होने पर आने वाले कुछ दिनों में तापमान में भी थोड़ी बहुत गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, पुरवा हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 5 जून तक उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसे ही रह सकता है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से 1 जून की सुबह साढ़े आठ बजे से 2 जून की सुबह 8:30 बजे तक के लिए मौसम पर रिपोर्ट जारी की गई है। इसके मुताबिक आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, फरुखाबाद, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, कासगंज, एटा, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत आसपास के इलाकों में वज्रपात की संभावना है। बताया गया है कि इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती हैं।
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, चित्रकूट, झांसी, बांदा और फतेहपुर प्रमुख हैं। वहीं, इसके अतिरिक्त शाहजहांपुर, बस्ती, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सीतापुर, गोरखपुर समेत उत्तरी यूपी के जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
0 Comments