प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के सज्जाद बने प्रदेश सचिव
बस्ती वार्ता। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कार्यकारिणी की घोषणा कर पदाधिकारियों के नामों की जानकारी दी।
बताया कि रवि शंकर पांडेय गोरखपुर, आनंद कुमार मौर्य बनारस, मुकेश कुमार गोयल मेरठ व नरेंद्र प्रताप सिंह आगरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश मुख्य महासचिव एवं प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी एसके पांडेय लखनऊ को दी गई है। प्रदेश महा सचिव उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी यशपाल सिंह अलीगढ़, शिव कुमार मिश्रा अयोध्या, भोलानाथ अवस्थी प्रयागराज व सुबोध कुमार वर्मा बरेली को दी गई है। अनिल कुमार सैनी लखनऊ को प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं प्रेस प्रवक्ता बनाया गया है। संजय मौर्य कानपुर, अहमद रजा सहारनपुर, विनी अग्रवाल मुरादाबाद, गंगाराम मौर्य मिर्जापुर, सज्जाद रिजवी बस्ती, कल्प राम त्रिपाठी गोंडा, बालेंद्र गुप्ता झांसी, जीपी दीक्षित लखनऊ, अभिषेक राजभर आजमगढ़ व नंदकिशोर शिवहरे बांदा को प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश बनाया गया है। नीरज कुशवाहा को प्रदेश सचिव एवं कार्यालय प्रभारी, बीआर सिंह को कार्यालय सचिव एवं प्रभारी, कविता निगम को कार्यालय सचिव एवं प्रभारी बनाया गया है। प्रांतीय सदस्य उत्तर प्रदेश पद पर राजेश वर्मा बदायूं, रनबीर सैनी मुजफ्फरनगर, धीर सिंह सैनी नोएडा, जेड एम नाजमी अमरोहा, अवनीश चंद द्विवेदी जालौन, भगवती सोनी महोबा, अनुज कुमार मिश्रा एटा, उमेश कुमार शुक्ला देवरिया, दर्शन साहू सुल्तानपुर, सुभाष चंद्र पांडे सिद्धार्थनगर, एनके सिंह बलिया, अर्जुन द्विवेदी लखनऊ, सिराज भैया लखनऊ, केके गुप्ता श्रावस्ती, देवी दयाल अग्रवाल चंदौली, उग्रसेन गुप्ता फतेहपुर, आनंद कुशवाहा औरैया, रमेश कुमार तिवारी सोनभद्र, स्वामी दयाल गौड लखनऊ, हाजी रियाजुद्दीन फिरोजाबाद, सुखदेव ब्यास झांसी, गणेश कुमार मौर्य अंबेडकरनगर, आशीष कुमार त्रिवेदी लखनऊ को नियुक्त किया गया है।
0 Comments