Comments

6/recent/ticker-posts

आम केवल स्वाद में ही नहीं, गुणों की वजह से भी है फलों का राजा

आम केवल स्वाद में ही नहीं, गुणों की वजह से भी है फलों का राजा

बस्ती। आम (mango) केवल स्वाद की वजह से ही नहीं, पौष्टिकता से भरे गुणों के कारण भी फलों का राजा कहा जाता है। यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसे चाहे काटकर खाएं या फिर चूस कर। या मैंगो शेक बनाकर ही क्यों न सेवन किया जाए। यह तरह से स्वास्थ्य के लिए हितकारी है। इसमें पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसमें विटामिन ए (A), विटामिन सी (C), विटामिन डी (D) और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। गर्मियों के मौसम में आम बाजार में दस्तक दे देते हैं। लेकिन, इसमें स्वाद तब और बढ़ जाता है, जब मानसून भी दस्तक दे देता है। इस दौरान शायद ही कोई ऐसा घर या परिवार होगा, जहां आम न खाया जाता हो। ऐसे में हम आपको इसके उन गुणों के बार बताने जा रहे हैं, जो आम स्वाद के अहसास कई गुना मीठा बना देंगे। तो आइए शुरू करते हैं...


आम खाने के फायदे (Benefits Of Mango In Hindi)

1. आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसलिए इसे कोलन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद माना जाता है। आम में क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे और भी कई तत्व होते हैं जो कैंसर से बचाव करने में मददगार माने जाते हैं। 

2. आम में विटामिन ए और सी भी प्रचुर मात्रा में तो होता ही है, कैल्शियम भी खूब होता है। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होने के यह हड्डियों को मजबूत व स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

3. आम में विटामिन-बी6 भी भरपूर पाया जाता है। यह विटामिन पथरी को कम कर सकता है। ऐसे में किडनी स्टोन से बचाव के लिए आम का सेवन किया जा सकता है।

4. रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर में आम के सेवन के अनेक लाभ देखे गए हैं। हाई बीपी की वजह से लोगों को हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में अगर आम का सेवन किया जाए तो लाभ मिलता है।

5. आम में लैक्सेटिव (laxative) यानी पेट को साफ करने का गुण होता है। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है। आम फाइबर का अच्छा स्त्रोत है, इस कारण से भी पाचन शक्ति में सुधार होता है।

6. आम में मौजूद विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखता है। मानव आंख के दो प्रमुख कैरोटेनॉइड हैं - ल्यूटिन (lutein) और जियाजैंथिन (zeaxanthin)। आम को जियाजैंथिन का समृद्ध स्रोत माना गया है और यह आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

आम खाने के नुकसान (Side-Effects Of Mango In Hindi)
ज्यादा आम के सेवन से अपच, गैस या पेट दर्द की समस्या के अलावा पेट खराब और उल्टी की परेशानी भी हो सकती है। आम में मीठा अधिक मात्रा में होता है, जिसके कारण मधुमेह रोगियों को इसका सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है। इसके अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। आर्थराइटिस या जोड़ों के दर्द में आम का सेवन कम ही करना चाहिए। अधिक आम का सेवन वजन भी बढ़ा सकता है। गर्भवती महिलाएं, खासतौर पर जिन्हें गर्भकालीन मधुमेह है, वे आम का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें। आजकल केमिकल से पके आम बाजार में मिलते हैं, जिन्हें खाने से नुकसान हो सकता है। कच्चा आम खाने के बाद भूलकर भी दूध न पिएं। आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए प्रतिकूल बताया गया है।


अस्वीकरण: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। अपनी बस्ती डॉट इन इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Post a Comment

0 Comments