सत्यदेव बस डिपो के तो रवींद्र बने वर्कशॉप के अध्यक्ष
- रोडवेज कर्मचारी संघ के चुनाव में बने पदाधिकारी
बस्ती। भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का चुनाव शनिवार को बस्ती बस डिपो परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें सत्यदेव मिश्रा को बस डिपो व रवींद्र कुमार को वर्कशॉप का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दोनों कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया।
चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में हुए चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, उपाध्यक्ष प्रेमनारायन, मंत्री उमेश चंद्र चौधरी, संगठन मंत्री राजकुमार व संयुक्त मंत्री राम नरेश के अलावा बृजेश यादव, वेद प्रकाश, शमसूल कमर, अमर विश्वकर्मा, श्यामदेव, दिनेश मिश्रा, कौशल किशोर पांडेय, प्रमोद विश्वकर्मा और विनोद कुमार शर्मा को वर्कशॉप कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। वहीं डिपो शाखा की कार्यकारिणी में संरक्षक श्रीराम शर्मा, अध्यक्ष सत्यदेव मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार बिमल, उपाध्यक्ष रोहित पटेल व राघवेंद्र सिंह, संगठन मंत्री, मंत्री बलवंत चौधरी व सत्यप्रकाश दूवे, कोषाध्यक्ष आलोक मिश्र के अलावा अन्य पदाधिकारियों को चुना गया। सहकर्मियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
0 Comments