![]() |
Basti News || बस्ती में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ || बच्चों से लेकर बड़े तक उठा रहे दुर्गा पूजा मेला का आनंद |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती शहर में इन दिनों दुर्गा पूजा का मेला अपने पूरे शीर्ष पर है। शाम ढलते ही जिले के दूरदराज से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जा रहा है। वह पैदल ही उत्साह के साथ चलते हुए मां दुर्गा की मनोहारी प्रतिमाओं का दर्शन कर शीष नवा रहे हैं। दुर्गा पूजा मेले में रोडवेज से लेकर कंपनी बाग और दक्षिण दरवाजा से लेकर पांडेय बाजार और सुरती हट्टा जैसे इलाकों में मेले जैसा दृश्य दिख रहा है। दिन के समय भी श्रद्धालुओं की संख्या मौजूद रह रही है। दुर्गा पूजा मेला को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जगह-जगह पर पुलिस की मौजूदगी लोगों में सुरक्षा का अहसास करा रही है। वहीं, गांधीनगर में बड़े वाहनों का आवागमन भी शाम ढलते ही प्रतिबंधित कर दिया जा रहा है।
बस्ती में पूर्णिमा को होगा मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
बस्ती शहर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विर्सजन पूर्णिमा को होगा। ऐसे में विजयादशमी से लेकर पूर्णिमा तक बस्ती शहर में मेले जैसा दृश्य रहता है। पूर्णिमा के दिन 17 व 18 अक्टूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ होगा। इसे लेकर पूरे शहर क्षेत्र को सुविधा के दृष्टि से 6 जोन एवं 13 सेक्टरों में विभाजित कर त्यौहार को शान्ति एवं सुरक्षा के साथ संपन्न कराने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर कर ली गई है।
एडीएम को बनाया गया है सम्पूर्ण कानून व्यवस्था का प्रभारी
जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता की ओर से अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान को सम्पूर्ण कानून व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। जिलाधिकारी की ओर से निर्देशित किया गया है कि सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट 17 व 18 अक्टूबर 2024 को अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होकर दुर्गा प्रतिमाओं के स्थापना स्थल से लेकर अमहट घाट पर विसर्जन के लिए मूर्ति विसर्जन समाप्ति तक पुलिस अधीक्षक की ओर से तैनात पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
0 Comments