Comments

6/recent/ticker-posts

Up Weather Today || ठंड का अहसास दिलाने लगा मौसम || न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी || दीपावली तक पूरी तरह बदल सकता है मौसम

up-weather-today-weather-started-making-one-feel-cold-minimum-temperature-continues-to-fall-weather-may-change-completely-by-diwali
Up Weather Today || ठंड का अहसास दिलाने लगा मौसम || न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी || दीपावली तक पूरी तरह बदल सकता है मौसम

Basti News || Basti ka Mausam || Up Ka Mausam || Basti Weather Update Today|| Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत का मौसम इस बात का अहसास दिलाने लगा है कि ठंड का मौसम आ गया है। न्यूनतम तापमान में लगातार थोड़ी बहुत गिरावट लगातार होने से सुबह हो शाम की हल्की ठंड शुरू होने लगी है। वहीं, दिन के समय अब उमस भी कम हो गई है। हालांकि धूप के तेज खिलने की स्थिति में गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन छांव मिलते ही वापस ठंड का अहसास होने लग रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि दीपावली तक ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर सकती है। वहीं, मौसम विज्ञानियों की ओर से अनुमान लगाया गया है कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो दीपावली तक दिन में भी हल्की ठंड शुरू हो सकती है।

अगले 10 दिनों तक बारिश की उम्मीद बेहद कम

उत्तर प्रदेश समेत पूर्वांचल और बस्ती मंडल के जिलों में अगले 10 दिनों तक बारिश होने की संभावना बेहद कम है। हालांकि आसमान में बादलों की थोड़ी बहुत आवाजाही देखी जा सकती है। लेकिन दो दिनों के बाद आसमान पूरी तरह से साफ हो जाएगा। ऐसे में दिन के समय हल्की तेज धूप रहेगी और शाम से लेकर सुबह तक मौसम ठंडा रहेगा। मौसम विज्ञानियों की ओर से यह संभावना भी जताई गई है कि दिन के समय अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इसका असर इन दिनों रात 8 बजे के बाद दिखने भी लगा है। कई घरों में कूलर बंद करने की नौबत आ गई है। तो सुबह के समय पंखा चलाने पर भी चादर ओढ़ने की जरूरत महसूस होने लगी है।

धान की फसल के लिए तेज धूप जरूरी

आसमान में तेज धूप खिलने से अब किसानों के चेहरे पर भी रौनक लौटने लगी है। सितंबर के आखिरी हफ्ते में अचानक हुई भारी बारिश से नदियों नालों में बाढ़ जैसी स्थिति आ गई थी। इसके चलते नदियों के आसपास वाले गांव में धान की खेतों में अभी भी पानी लगा हुआ है। ऐसे में अगर तेज धूप खिलती है और बारिश नहीं होती है तो ही पानी सूखने की स्थिति बनेगी। इसके साथ ही धान की फसल भी तेजी से पक कर तैयार होगी। अगर ऐसा होता है तो दीपावली के तुरंत बाद धान की फसल तैयार हो जाएगी और धान की कटाई भी शुरू हो जाएगी। अगर धूप नहीं खिलती है तो तमाम खेतों में ज़मीन गीली रहने की वजह से कंबाइन आदि नहीं जा पाएंगे। जिससे कटाई में देरी होने की संभावना बनी रहेगी। ऐसे में किसान भी चाहते हैं कि इस समय तेज धूप लगातार खिलती रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments