![]() |
बस्ती आज का मौसम || बस्ती उत्तर प्रदेश मौसम पूर्वानुमान || बस्ती में आज का मौसम कैसा रहेगा || Basti Weather Forecast Today || बस्ती शहर में मौसम का पूर्वानुमान |
Basti News || Basti ka Mausam || Up Ka Mausam || Basti Weather Update Today|| Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मौसम अभी एक सप्ताह तक इसी तरह रहने वाला है। रविवार को अच्छी धूप खिलने की उम्मीद है। लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रह सकती है। हालांकि अच्छी बात यह है कि अब उमस थोड़ी कम होने की स्थितियां बन रही है। क्योंकि हवा में नमी का अस्तर अब 50 प्रतिशत से नीचे आने लगा है। ऐसी स्थिति में तेज धूप होने की स्थिति में भी पसीना कम होगा। हालांकि मौसम विज्ञानी इसे ठंड के आने की दस्तक मानते हैं। वहीं, मौसम विज्ञानियों की ओर से भी यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि अगले एक सप्ताह तक के दौरान उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड का असर दिखना शुरू हो जाएगा।
न्यूनतम तापमान में शुरू होने लगी है गिरावट
मौसम विज्ञानियों के अनुसार इन दिनों दिन के समय गर्मी का अहसास होगा तो सुबह हो शाम के वक्त मौसम खुशनुमा बने रहने के पूरे आसार हैं। हालांकि शाम के समय या कहें रात के 8 बने के बाद वैसे भी हवा में ठंड यानी की दस्तक महसूस होने लगी है। ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि दिन के समय अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान में अब गिरावट दर्ज की जाने लगी है। 13 अक्टूबर 2024 को न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, 14 अक्टूबर को 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि न्यूनतम तापमान में इसी तरह गिरावट होने के साथ-साथ ही आने वाले दिनों में ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर सकता है।
सेहत को लेकर रहें सतर्क
इस समय के मौसम में जरा सी लापरवाही सेहत के लिए संकट खड़ा कर सकती है। दिन के समय तेज धूप और शाम ढलते ही मौसम का सामान्य हो जाना यह आसानी से बीमार बना सकता है। क्योंकि दिन में तेज धूप होने के कारण गर्मी महसूस होती है। जबकि छांव में जाने पर शीतलता का अहसास होने लगता है। तापमान में यह उतार-चढ़ाव अभी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जा सकता है। ऐसी स्थिति में अचानक तेज धूप से आने के बाद ठंडा पानी या शीतल पेय पदार्थ पीने से बचना अच्छा माना जाता है। वहीं, इस दौरान दिनचर्या को नियमित रखने से भी मौसम संबंधी बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। मौसम को देखते हुए सेहत को दुरुस्त रखने के लिए तमाम उपाय करने में लोग पीछे नहीं रहना चाहिए।
0 Comments