![]() |
बस्ती आज का मौसम || बस्ती उत्तर प्रदेश मौसम पूर्वानुमान || बस्ती में आज का मौसम कैसा रहेगा || Basti Weather Forecast Today || बस्ती शहर में मौसम का पूर्वानुमान |
Basti News || Basti ka Mausam || Up Ka Mausam || Basti Weather Update Today|| Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मौसम एक बार फिर गर्मी का अहसास कराने लगा है। सुबह 8 बजे धूप इतनी तेज हो जा रही है कि 2 मिनट भी बाहर खड़े रह पाना मुश्किल हो जा रहा है। हालांकि एक बात अच्छी हो रही है कि अब दिन छोटा होने लगा है। शाम 4 बजे के बाद धूप कम हो जा रही है। रात 8 बजे के बाद मौसम खुशनुमा होता जा रहा है। यह स्थिति आने वाले डेढ़ से 2 सप्ताह तक बनी रह सकती है। यानी यह कहें कि दिन में गर्मी का अहसास होगा। जबकि सुबह शाम का मौसम ठंड के आने का अहसास कराता रहेगा। आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। लेकिन बारिश होने की संभावना बेहद कम है।
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में रहेगी स्थिरता
अक्टूबर महीने में मौसम सामान्य बने रहने की उम्मीद है। हालांकि कुछ राज्यों में मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन उत्तर भारत और खासकर उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना न के बराबर है। हालांकि मौसम के बारे में स्पष्ट तौर पर कभी भी कुछ नहीं कहा जा सकता कि कब मौसम करवट ले ले। ऐसे में आने वाले दिनों में पूर्वांचल में बारिश की संभावना अभी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक बनी रहेगी। लेकिन एक बात यह है कि इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में स्थिरता रहने की संभावना जताई गई है। यानी की अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना बनी रहेगी। जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
सेहत का ख्याल रखने में न बरतें लापरवाही
अक्टूबर का मौसम बेहद अनिश्चितताओं भरा होता है। इस महीने में कब बारिश हो जाए। कब आसमान में बादल छा जाए। कब मौसम ठंडा हो जाए। कब तेज धूप खिल जाए और तेज गर्मी पड़ने लगे। इसका कोई भरोसा नहीं होता है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव और ठंड गरम होने की वजह से सेहत पर इसका नकारात्मक असर पड़ने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में विशेषज्ञों की ओर से सलाह दी जाती है कि इस महीने में सेहत का ख्याल रखने में किसी भी तरह की कोताही ना बरतें। चिकित्सकों का मानना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव से वायरल होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे इस समय मच्छरों का प्रकोप भी अपेक्षाकृत बढ़ जाता है। ऐसे में मच्छर जनित रोगों के भी चपेट में आने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में मच्छरों से बचने के साथ-साथ तापमान के उतार-चढ़ाव से भी बचने की सलाह दी जाती है।
0 Comments