![]() |
Basti News || वीर शिरोमणि रूपन बारी को जयंती पर किया गया नमन || जानें कौन थे रूपन बारी |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शुक्रवार को वीर शिरोमणि रूपन भारी की जयंती पर उन्हें सम्मान के साथ याद किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य बारी संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वीर शिरोमणि रूपन बारी की गाथाओं को याद किया गया। संघ के नगर अध्यक्ष संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में रूपन बारी के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन बस्ती शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र स्थित बारी टोला में आयोजित किया गया था।
कौन थे रूपन बारी
उत्तर प्रदेश राज्य भारी संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राधेश्याम बारी ने रूपन बारी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि बारी समाज के लोग लोगों ने हमेशा समाज का चिंतन किया और उस पर मनन करते हुए आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि बारी जाति के लोगों ने अपने महाराज की जान को बचाने के लिए जिस तरह जूठे पत्तल को भी सिर पर रखने से झिझके नहीं। वह गाथा देशभक्ति की एक मिसाल बन गई। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि रूपन बारी महान आल्हा ऊदल की सेना के वीर सेनापति थे। जब वह किसी देश में जाते तो पहली तलवार उसे देश के राजा के सेनाओं पर वीर योद्धा रूपन बारी की ही चलती थी। जिला अध्यक्ष ने बारी समाज के लोगों का आह्वान किया कि वह अपने सामाजिक और राजनीतिक अधिकार को हासिल करने के लिए एकजुट होने के साथ अपने बच्चों की शिक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान दें।
इन्होंने भी रखे अपने विचार, यह रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश राज्य बारी संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चमन लाल बारी, राजेश बारी, विशाल बारी ने भी संबोधित करते हुए वीर शिरोमणि रूपन बारी को याद किया। इस मौके पर अजय कुमार बारी, प्रशांत सिंह बारी, प्रेम बारी, हरिपाल बारी, सुनील बारी, श्रवण कुमार, पंकज बारी, प्रदीप बारी, आशुतोष बारी, राम गोपाल बारी, पंकज, पप्पू बारी के साथ बारी समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
0 Comments