Comments

6/recent/ticker-posts

नवरात्रि पर मां मैहर देवी की यात्रा हुई आसान || 18 नई ट्रेनों को मिला मैहर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज

नवरात्रि पर मां मैहर देवी की यात्रा हुई आसान || 18 नई ट्रेनों को मिला मैहर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज

good-news-navratri-pilgrimage-maihar-devi-becomes-easier-18-new-trains-stoppage-maihar-railway-station
नवरात्रि पर मां मैहर देवी की यात्रा हुई आसान || 18 नई ट्रेनों को मिला मैहर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज

Maihar Devi News || रेलवे प्रशासन की ओर से नवरात्रि मेला के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 18 रेल गाड़ियों का विभिन्न तिथियों में 5 मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर प्रदान किया गया है। ऐसे में अब बिहार, गोरखपुर और बस्ती संतकबीरनगर सहित देश के अलग अलग हिस्सों से अगर आप माता मैहर देवी के दर्शन पूजन की यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो पूर्वोत्तर रेलवे की ओर तो आप नीचे दी गई ट्रेनों में से  विकल्प चुन सकते हैं।

  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 03.15 बजे पहुंचकर 03.20 बजे छूटेगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23 सितम्बर से 04 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 03.15 बजे पहुंचकर 03.20 बजे छूटेगी।
  • पुरट्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल से 22 सितम्बर से 04 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 12669 पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल-छपरा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 20.50 बजे पहुंचकर 20.55 बजे छूटेगी।
  • वलसाड से 27 सितम्बर से 04 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.05 बजे पहुंचकर 15.10 बजे छूटेगी।
  • दुर्ग से 24 सितम्बर से 03 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 05.35 बजे पहुंचकर 05.40 बजे छूटेगी।
  • पुणे से 25 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.05 बजे पहुंचकर 11.10 बजे छूटेगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 26 सितम्बर से 03 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.40 बजे पहुंचकर 10.45 बजे छूटेगी।
  • पुणे से 22 से 29 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.05 बजे पहुंचकर 11.10 बजे छूटेगी।
  • सूरत से 21 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 02.30 बजे पहुंचकर 02.35 बजे छूटेगी।
  • गोरखपुर से 23 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 20.25 बजे पहुंचकर 20.30 बजे छूटेगी।
  • छपरा से 22 सितम्बर से 06 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 20.25 बजे पहुंचकर 20.30 बजे छूटेगी।
  • छपरा से 22 सितम्बर से 01 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 12670 छपरा-पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 07.25 बजे पहुंचकर 07.30 बजे छूटेगी।
  • मुजफ्फरपुर से 22 से 29 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.40 बजे पहुंचकर 11.45 बजे छूटेगी।
  • नौतनवा से 21 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 01.55 बजे पहुंचकर 02.00 बजे छूटेगी।
  • गोरखपुर से 27 सितम्बर से 04 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 04.20 बजे पहुंचकर 04.25 बजे छूटेगी।
  • रांची से 24 सितम्बर से 01 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 13.40 बजे पहुंचकर 13.45 बजे छूटेगी।
  • बनारस से 24 सितम्बर से 01 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.25 बजे पहुंचकर 11.30 बजे छूटेगी।
  • छपरा से 23 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 22.45 बजे पहुंचकर 22.50 बजे छूटेगी।

Post a Comment

0 Comments