![]() |
बस्ती आज का मौसम || बस्ती उत्तर प्रदेश मौसम पूर्वानुमान || बस्ती में आज का मौसम कैसा रहेगा || Basti Weather Forecast Today || बस्ती शहर में मौसम का पूर्वानुमान |
Basti News || Basti ka Mausam || Up Ka Mausam || Basti Weather Update Today|| Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मौसम कैसा रहेगा? इसे लेकर पूर्वानुमान क्या कहते हैं? इस बारे में आज हम जानने की कोशिश करते हैं। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शुक्रवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान तेज धूप की खिली रहेगी। ऐसा ही कुछ मौसम शनिवार को भी रहने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव लगा रह सकता है। इसके चलते दिन में उमस भरी गर्मी से थोड़ी तकलीफ झेलनी पड़ सकती है। हालांकि बारिश को लेकर कोई अनुमान नहीं है। बस्ती जिले और बस्ती शहर का मौसम शुक्रवार को सामान्य बना रहेगा।
सुबह शाम को खुशनुमा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शुक्रवार का मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। वहीं, अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के मध्य रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि सुबह और शाम को मौसम खुशनुमा रहेगा। वहीं, आने वाले दिनों में उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह से लेकर 10 दिनों के भीतर सुबह शाम की ठंड शुरू हो सकती है। इस दौरान अगर बूंदाबांदी या बारिश होती है। तो हल्की ठंड के जल्दी आने के आसार और बढ़ जाएंगे। फिलहाल अभी मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह से सामान्य रहने की उम्मीद जताई गई है।
अक्टूबर में अभी बारिश की बनी रहेगी आशंका
अगर आप यह सोच रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई हो चुकी है। अब बारिश होने की संभावना बेहद कम हो गई है। तो अभी इसे लेकर कुछ सटीक तौर पर राय बनाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आने वाले दिनों में अभी तापमान में इजाफा होने की संभावना बनी रहेगी। अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, तापमान बढ़ने से बारिश होने की भी संभावना बन सकती है। पूर्वानुमान यह है कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में किसी भी दिन हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह ठंड के दस्तक देने का रास्ता तैयार कर सकता है। फिलहाल अभी अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद जताई गई है।
0 Comments