OMG 2 Release Date: भोलेनाथ के अवतार में दिखेंगे अक्षय कुमार

OMG 2 Release Date

OMG 2 Release Date: भोलेनाथ के अवतार में दिखेंगे अक्षय कुमार

- 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी OMG 2

- 2012 में बनी OMG को दर्शकों ने खूब किया था पसंद

मनोरंजन डेस्क। OMG 2 फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में Release होगी। इस फिल्म को लेकर सिने प्रेमियों का कौतूहल अभी से चरम पर है। क्योंकि, OMG (ओह माय गॉड) में अक्षय कुमार भगवान कृष्ण की भूमिका में नजर आए थे तो OMG 2 में वह भगवान शिव के अवतार के रूप के दिखेंगे। पिछले दिनों अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर OMG 2 (ओह माय गॉड 2) का पोस्टर शेयर कर दर्शकों सिनेमाघरों तक पहुंच कर मिलने की गुजारिश कर चुके हैं।

Akshay kumar ने दी रिलीज डेट की जानकारी

बीते शुक्रवार को अभिनेता अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर OMG 2 की रिलीज डेट को लोगों के साथ साझा किया। पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी। इसके बाद से सिने प्रेमियों की धड़कनें बढ़ गईं। 11 अगस्त अब एक महीना भी नहीं बचा है, लेकिन उनके लिए एक-एक दिन अब एक-एक साल की तरह लगने लगा है। खैर, अभी तो इंतजार ही करना होगा।

इसे भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना 2023। up shadi anudan yojna 2023। ऑनलाइन आवेदन online apply व पात्रता जानें

अक्षय, यामी और पंकज त्रिपाठी हैं मुख्य भूमिका में

OMG 2 में अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम व पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण साल 2021 में शुरू हुआ था। अभिनेत्री यामी गौतम ने भी OMG 2 का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि तारीख लॉक है। OMG 2 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, वहां मिलते हैं।

वायकॉम 18, jio स्टूडियो व अश्विन वर्दे हैं प्रोड्यूसर

वायकॉम 18, jio स्टूडियो और अश्विन वर्दे OMG 2 के प्रोड्यूसर हैं। यह फ़िल्म सामाजिक मुद्दे पर फोकस रखी गई है। इस फ़िल्म से अभिनेता अक्षय कुमार कितना दिल से जुड़े हैं, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब साल 2021 में मध्य प्रदेश में फ़िल्म की शूटिंग शुरू हुई तो तब भी उन्होंने ने फर्स्ट लुक शेयर कर दर्शकों को खुद से जोड़ने का प्रयास किया था।

इसे भी पढ़ें...

Mansoon Season Care Tips: जानिए मानसून सीजन में स्वस्थ और सुरक्षित रहने के टिप्स

सुपरहिट फिल्म थी ओह माय गॉड

OMG यानी ओह माय गॉड साल 2012 की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। यह फ़िल्म शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखी थी। इस फिल्म की कहानी गुजराती नाटक कांजी विरुद्ध कांजी पर आधारित है। इसे जाने-माने निर्देशक उमेश शुक्ला ने निर्देशित किया था। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ मिथुन चक्रवर्ती व परेश रावल भी मुख्य भूमिका में थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post