बस्ती। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद बस स्टेशन शाखा के चुनाव में कन्हैया सिंह को अध्यक्ष व इंद्रजीत तिवारी को मंत्री चुना गया।
गहमागहमी के साथ चुनाव अधिकारी मदन सिंह व मनोज कुमार की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में इन दोनों पदाधिकारियों के अलावा सुशील कुमार गौड़ को कोषाध्यक्ष, अभिनव श्रीवास्तव, सुरेश कुमार उपाध्याय, व दीनानाथ शर्मा को क्षेत्रीय सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान श्रमिक समाज कल्याण संघ के शाखा मंत्री मनोज कुमार शुक्ल व राजेश कुमार ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की सदस्यता ग्रहण किया है। जिनका परिषद ने स्वागत किया है।
इस मौके पर सुजीत कुमार, रोहित पटेल, राममणि चौबे, राजेश मिश्रा व मनीष श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें...
Basti: और सजेगा फोरलेन का बड़ेवन चौराहा, 24 घंटे तैनात रहेगा सिपाही
कार्य समिति को भेजी जाएंगी श्रमिकों की समस्याएं: सत्यदेव मिश्रा
बस्ती। श्रमिक गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं और इनके प्रति कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। श्रमिकों की समस्याओं को प्रदेश कार्यसमिति को भेजी जाएगी।
यह बातें रविवार को भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सत्यदेव मिश्रा ने कही। रोडवेज परिसर स्थित संघ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करना हमारी हमारी पहली प्राथमिकता है।
इस मौके पर विभाग प्रमुख अशोक सिंह, जिला मंत्री ओपी गुप्ता, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष उमेश मिश्र, कार्यशाला अध्यक्ष रवींद्र चौधरी व प्रेम शंकर पांडेय के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
0 Comments