Basti: आठ माह से गौशाला कर्मियों को वेतन नहीं
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती में तैनात कर्मियों को आठ माह से वेतन नहीं मिला है। साथ ही 13 माह का ईपीएफ नहीं जमा किया गया है। इससे उनके सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है और वह आक्रोशित हैं। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन धन होने के बावजूद वेतन व अन्य सुविधाएं नहीं मुहैया करवा रहा है। नगर विकास कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव शुक्ला ने बताया कि पालिका प्रशासन अन्य कार्य पर धन खर्च कर रही है लेकिन वेतन देने में हीलाहवाली कर रही है। अगर यही हाल रहा तो जल्द ही आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें...
0 Comments