Basti: हर हर महादेव, बोलबम के जयकारे से गुंजायमान रहे शिवालय
बस्ती। 15 जुलाई 2023, दिन शनिवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष को त्रयोदशी तिथि यानी तेरस। रात 8.32 बजे तक यही तिथि रही। यह मात्र कुछ शब्दों या अक्षरों की अभिव्यक्ति नहीं, इसमें भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था का जीवंत दर्शन छिपा है। जिसकी झलक बस्ती जिले के तमाम शिवालयों पर हर हर महादेव, बोलबम के जयकारों के साथ देखने की मिली। कांवड़ संग निकले भोलेनाथ के प्रतिरूप की तो गिनती कर पाना मुश्किल रहा।
भदेश्वर नाथ में रात से ही होने लगा जलाभिषेक
अति प्राचीन भदेश्वर नाथ शिव मंदिर पर शुक्रवार दोपहर से ही कांवड़ियों का जत्था पहुंचने लगा था। जिसे जहां जगह मिली, वहां ठिकाना बना लिया और जलाभिषेक करने का शुभ मुहूर्त आने की प्रतीक्षा करने लगे। रात एक बजे से भक्त अपने आराध्य को सरयू के जल से अभिषेक करना शुरू कर दिया। यह सिलसिला शनिवार देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान पूरा वातावरण भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। लोग एक दूसरे का अभिवादन करने में भी हरहर महादेव, जय भोलेनाथ बोलकर किया।
इसे भी पढ़ें...
Ekadashi Vrat 2023: जानें वर्ष 2023 में कब-कब है एकादशी व्रत
डीएम-एसपी भ्रमण कर लेते रहे जायजा
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी व सीडीओ डॉ.राजेश कुमार प्रजापति शनिवार को भोर से भ्रमण पर रहे। भदेश्वर नाथ मंदिर के साथ तिलकपुर शिव मंदिर, कड़र, भारीनाथ आदि शिव मंदिरों पर पहुंच कांवड़ियों का कुशल जाना और व्यवस्था पर नजर डाली।
0 Comments