Comments

6/recent/ticker-posts

Ekadashi Vrat 2023: जानें वर्ष 2023 में कब-कब है एकादशी व्रत

badrinath sham vishnu mandir

Ekadashi Vrat 2023: जानें वर्ष 2023 में कब-कब है एकादशी व्रत

बस्ती। एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat 2023) की महिमा अपरंपार है। अकेले एकादशी व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। पुराणों में एकादशी व्रत के कुछ महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने सारे संकट दूर होते हैं। कष्टों का निवारण होता है। प्रत्येक माह दो एकादशी पड़ती है। हम आपको बताते हैं कि वर्ष 2023 के बचे छह महीने में एकादशी व्रत कब-कब है। साथ व्रत से जुड़े कुछ नियमों और इसके महातम्य की भी चर्चा करेंगे।

वर्ष 2023 में जुलाई से दिसंबर तक एकादशी की तिथि

जुलाई 2023

कामिका एकादशी व्रत- 13 जुलाई 2023 दिन गुरुवार

पद्मिनी एकादशी व्रत- 29 जुलाई 2023 दिन शनिवार

इसे भी पढ़ें...

Bholenath: भोलेनाथ को प्रिय हैं यह सोलह वस्तुएं, अर्पण से मिलती है कृपा

अगस्त 2023

परम एकादशी व्रत- 12 अगस्त 2023 दिन शनिवार

पुत्रदा एकादशी व्रत- 27 अगस्त 2023 दिन रविवार


सितंबर 2023

अजा एकादशी व्रत- 10 सितंबर 2023 दिन रविवार

परिवर्तिनी एकादशी व्रत- 25 सितंबर 2023 दिन सोमवार


अक्टूबर 2023

इंदिरा एकादशी व्रत- 10 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार

पापाकुंशा एकादशी व्रत- 25 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार


नवंबर 2023

रमा एकादशी व्रत- नौ नवंबर 2023 दिन गुरुवार

देवोत्थानी एकादशी व्रत- 23 नवंबर 2023 दिन गुरुवार


दिसंबर 2023

उत्पन्ना एकादशी व्रत- आठ दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार

मोक्षदा एकादशी व्रत- 22 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार

इसे भी पढ़ें...

Kanwar yatra 2023: बस्ती (basti) से लखनऊ-अयोध्या गोरखपुर का सफर करना है तो रूट डायवर्जन प्लान (Route Diaversion Plan) देखकर निकलें

एकादशी व्रत के नियम

- एकादशी व्रत के दिन चावल खाना वर्जित माना गया है। जो लोग एकादशी का व्रत नहीं भी रखते हैं, उन्हें भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।

- भगवान विष्णु की आराधना करें। इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

- द्वादशी तिथि को पारण करें। सात्विक आहार लें।


Post a Comment

0 Comments