Comments

6/recent/ticker-posts

Basti: गोष्ठी में जल संरक्षण व पौधरोपण का लिया संकल्प

Basti: गोष्ठी में जल संरक्षण व पौधरोपण का लिया संकल्प

- लघु सिंचाई प्रशिक्षण केंद्र चंगेरवा में जागरूकता गोष्ठी में मौजूद रहे अधिकारी व किसान
- भूजल सप्ताह के तहत चंगेरवा में आयोजित हुई गोष्ठी 
- एक व्यक्ति, एक पौधा लगाने का लिया संकल्प

बस्ती। लघु सिंचाई केंद्र चंगेरवा के परिसर में पौधरोपण अभियान-2023 व "भूजल सप्ताह" के मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें सभी ने पौधरोपण करने व भूजल संरक्षित करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने जल संरक्षण व पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रत्येक वर्ष एक व्यक्ति कम से कम एक पौधा रोपने का संकल्प लिया।

लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता इं. सुभाष चंद्र ने जल का महत्व बताते हुए कहा कि जल है तो जीवन है। हमारे पास बहुत सीमित जल है, जिसे अगर बचाया नहीं गया तो भविष्य में हमारी आने वाली पीढियों के लिए बहुत संकट आने की संभावना है। वृक्षों के महत्व के बारे में बताया कि वृक्ष हमारे लिए दुनिया की जो सबसे अमूल्य चीज देते हैं वह आक्सीजन है। बिना आक्सीजन के जीवन जीना संभव नहीं है। पेड़ो से हम फल, लकड़ी व रबड़ आदि चीजे प्राप्त होती हैं। हर व्यक्ति को अपने घर में कम से कम एक फलदार वृक्ष लगाने चाहिए। वृक्ष केवल इंसानों को ही नहीं बल्कि पशु व पक्षियों को आश्रय देते हैं। खाने से लेकर रहने तक का इंतजाम पक्षी पेड़ों पर ही करते हैं। पेड़ की वजह से ही हम बारिश का पानी देख पाते हैं और इन्ही की वजह से हमें पानी की कमी महसूस नही होती है। वृक्ष पृथ्वी का का तापमान का संतुलन बनाने में हमारी मदद करते हैं।

इस मौके पर लघु सिंचाई विभाग की सहायक अभियंता गरिमा द्विवेदी, कमलेश श्रीवास्तव, समाजसेवी राघवेंद्र पाल व राम सिंह के अलावा बड़ी संख्या में महिला व पुरुष किसान मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें...

UP भाग्यलक्ष्मी योजना 2023: गरीब परिवार की बेटियों की संवर रही जिंदगी

Post a Comment

0 Comments