Basti: टावर पर गिरी आकाशीय बिजली, उपकरण जले

Tower

Basti: टावर पर गिरी आकाशीय बिजली, उपकरण जले

बस्ती। रुधौली के अठदमा चीनी मिल के पास भरौली गांव में स्थापित मोबाइल टावर पर सुबह पांच बजे आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे टावर के अधिकांश उपकरण जल गये।

Tower

जानकारी के अनुसार गांव में एटीएस कंपनी ने मोबाइल टावर स्थापित कर रखा है। अचानक सुबह तड़के तेज बारिश होने लगी और बिजली कड़कने लगी। इसी बीच टावर पर आकाशीय बिजली गिर गई और उसके जरूरी उपकरण जल गये। इससे टावर तकरीबन ढाई घंटे तक ठप रहा। टावर के टेक्नीशियन विंध्याचल उपाध्याय ने बताया कि जेनरेटर का एबीआर कार्ड, पावरप्लांट व मॉड्यूल ट्रांसफार्मर जल गया है। जिसे दुरुस्त करवाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें...

Basti: छत पर गिरी आकाशीय बिजली

Post a Comment

Previous Post Next Post