बस्ती, यूपी। जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे 72 वर्षीय राना कृष्ण किकंर सिंह Rana krishna Kinkar Singh अब नही रहे। शनिवार की सुबह अपने पैतृक गांव रानीपुर बेलाड़ी में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि परिजन उन्हें अस्पताल तक भी नहीं ले जा सके। कृष्ण किकंर सिंह के निधन से समूचे जिले में शोक की लहर है।
पूर्वांचल की राजनीति में था बड़ा नाम
राना कृष्ण किंकर सिंह Rana krishna Kinkar Singh बस्ती की राजनीति में बड़ा नाम है। पूर्वांचल की राजनीति में उनकी सीधे दखल रहती थी। दो साल पहले जुलाई 2020 में उन्होने कांग्रेस छोड़ दिया था। इसके बाद वे, उनके पुत्र नागेश प्रताप सिंह तथा भतीजे राना दिनेश प्रताप सिंह भाजपा में सक्रिय थे। नागेश के अलावा किंकर सिंह की तीन बेटियां हैं सभी की शादी हो चुकी है।
छात्रसंघ अध्यक्ष से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर
राना कृष्ण किकर सिंह Rana krishna Kinkar Singh ने राजनीतिक सफर वर्ष 1977 में एपीएन कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष से की, इसके बाद वह प्रधान चुने गए। वर्ष 1983 और 1988 में बहादुरपुर के ब्लाक प्रमुख रहे। वर्ष 1989 और 91 में कप्तानगंज विधानसभा सीट से निर्दल विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने। 2017 के चुनाव में वह कप्तानगंज सीट से कांग्रेस के चिन्ह पर लड़े थे और हार गए।
इसे भी पढ़ें...
0 Comments